Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा ही लायेगी नगर पंचायत में विकास की बयार -गिरीश पाण्डेय

भाजपा ही लायेगी नगर पंचायत में विकास की बयार -गिरीश पाण्डेय

लालगंज नगर पचंायत बनेगी नगर पालिका
लालगंज रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। नगर के समग्र विकास के लिये भाजपा प्रत्यासी केसी गुप्ता का चयन करे। भाजपा की केंद्र व प्रदेश में सरकारे है जिसका फायदा यहां की जनता को मिलेगा। कस्बे के घोषियाना स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पाण्डेय ने उक्त विचार प्रकट किये। श्री पाण्डेय ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसका मुख्य ऐजेंडा सबका साथ सबका विकास है। लालगंज नगर पंचायत में अधिकांशतः जनता ने भाजपा का ही परचम फहराया है।
नगर पंचायत के भाजपा प्रत्यासी के0 सी0 गुप्ता ने कहा कि पिछले 40 वर्षो से पाटी व समाज की सेवा निस्वार्थ भावना के साथ ईमानदारी व निष्ठापूर्वक सेवा कर रहा हूं और जनता ने मुझे एक अवसर प्रदान किया तो नगर की दिशा व दशा बदलने में कोई कोर कसर नही छोडे़गें। जनता का स्नेह और प्यार मुझे आत्मबल प्रदान करेगा। जनता प्रत्यासी के व्यक्तित्व व कृतित्व को देखकर ही अपना निर्णयरूपी मत प्रदान करे।
नगर निकाय चुनाव प्रभारी उमानाथ सिंह ने कहा कि लालगंज नगर पंचायत को पालिका का दर्जा दिलाने के लिये जनता भाजपा उम्मीदवार का चयन करे। जिससे नगर में बिजली पानी व सड़क की सुविधायें आमजनमानस को मिल सके। इसके साथ ही नगर को समस्यामुक्त बनाने के लिये सीवर लाईन की भी सुविधा प्रदान की जायेगी। भाजपा चुनाव समन्वयक दीप प्रकाश शुक्ला ने कहा कि पार्टी में कोेई कलह नही है सभी एकसाथ मिलकर भाजपा को जिताने के लिये कृत संकल्पित है। किसान नेता रमेश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकारो ने जनता के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाये है। यदि लालगंज की जनता ने भाजपा प्रत्यासी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया तो भविष्य में सुविधाओं को पिटारा खुल जायेगा। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रेम बाजपेई ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ही सही सही मायने में सर्वधम समभाव की भावना से कार्य करती है। जिसका लाभ समाज के सभी वर्गो को मिलता है।
भाजपा के पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पाण्डेय व प्रत्याशी केसी गुप्ता ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर रविनंदन सिंह चैहान, रामचंद्र गुप्ता, हरिशचंद्र, बब्लू गुप्ता, सचिन, शेखर गुप्ता, सतीस त्रिवेदी, राधेश्याम गुप्ता, मनीष त्रिवेदी, महेश सोनी, रमेश गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।