Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जातिवाद वाली नहीं राष्ट्रवादी पार्टी के साथ खड़ी है जनता-आशीष शर्मा

जातिवाद वाली नहीं राष्ट्रवादी पार्टी के साथ खड़ी है जनता-आशीष शर्मा

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी आशीष शर्मा के जनसमर्थन में जनसम्पर्क किला गेट, कचहरी, चावड़ गेट, मुरसान गेट, शिव कालौनी आदि क्षेत्रों में किया तथा नुक्कड़ सभायें ज्ञानगढ़ बगीची, किला गेट, मुरसान गेट पर हुईं। जनसभाओं में वक्ताओं ने आशीष शर्मा के लिये जनता से वोट मांगे।
प्रत्याशी आशीष शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही विकास की पार्टी है। भाजपा जो कहती है वह करती है, जो लोग जनता को भ्रमित कर रहे हैं वह घबरा गये हैं। उनके अपने कारनामों, काले धन, भ्रष्टाचार की बहुत बड़ी लिस्ट है। इसलिये अब वह जनता के बीच जातिवाद का जहर घोल रहे हैं। हाथरस की जनता को आपस में लड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जनता इनकी चालकी समझ गई है। वह आने वाली 22 नवम्बर को अपने वोट को कमल के निशान पर मुहर लगाकर देगी। बसपा का उत्तर प्रदेश से पूर्ण सफाया हो चुका है। इसलिये जनता जातिवाद पार्टी को न अपना कर राष्ट्रवादी पार्टी के साथ खड़ी है।
भाजपा विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि जो व्यक्ति अपना विकास कर रहा है वह नगर पालिका में विकास क्या करायेगा। जो 15 साल मंत्री बने रहे और हाथरस को क्या दिया। हमारी हाथरस की जनता को नौकरी करने के लिए बाहर जाना पड रहा है। बच्चों के पढने के लिएएक इंजीनियरिंग कालेज का निर्माण नहीं करा सके और जो ब्राह्मण समाज के मुखिया बनते हैं वह आज तक ब्राह्मण धर्मशाला तक का निर्माण नहीं कराया है। ऐसे व्यक्तियों से जनता दूर है। जो अपने समाज का भला नहीं कर सके वह दूसरे समाज का क्या भला करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने कहा कि भाजपा सर्वसमाज की पार्टी है। वह सभी को साथ लेकर चलती है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने गरीब जनता के लिए अनेकों योजनायें चलायी हैं। जनता उसका लाभ ले रही है। बसपा, जातिवाद, पारिवारवाद की राजनीति का सहारा लेकर जनता में जहर घोलने का कार्य करती है। इसलिए अब विकास का प्रमुख उद्देश्य है जो भाजपा ही विकल्प है।
जनसम्पर्क व नुक्कड सभा में शहराध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय, अशोक अग्रवाल, मोहन पंडित, सुनीत आर्य, मोरमुकुट गुप्ता, रामकुमार माहेश्वरी, हरीशंकर राना, धीरेन्द्र चैहान, गौरव आर्य, राकेश अनाडी, उमाशंकर लाॅर्ड, डा. राजेश सिंह, अमर सिंह पाण्डेय, संजय सक्सैना, प्रदीप गुप्ता, मुकेश कौशिक, नेहनू पंडित, पी.के. कुशवाहा, अखिलेश गुप्ता, नंदनी देवी, मनोज अग्निहोत्री, अशोक कुमार, दिनेश शर्मा, रमेश राजपूत, श्याम अग्रवाल, यतेन्द्र वाष्र्णेय, कृष्णमुरारी वाष्र्णेय, प्रशांत शर्मा, योगा पंडित, सुनील पंडित,
गोविन्द गुप्ता, कप्तान सिंह, विपुल सिंघानिया, अशोक गोला, विमल प्रधान, शरद माहेश्वरी, धीरज जैन, अंकित गौड, ब्रजेश शुक्ला, चै. रामकुमार वर्मा, रामवीर सिंह भैयाजी, संजय शर्मा, अमित भौतिका, डा. अविन शर्मा आदि तमाम लोग मौजूद थे।