Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मतदान के प्रति किया जागरुक

मतदान के प्रति किया जागरुक

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। मानव प्रशिक्षण सेवा संस्थान एवं तपेश्वरी प्रसाद गुप्ता सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बिरहाना रोड स्थित केपीएम अस्पताल नयागंज  चौराहा एवं फूलबाग चौराहा पर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा विशेष मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान में मानव प्रशिक्षण सेवा संस्थान के अध्यक्ष लखन शुक्ला के नेतृत्व में फूल बाग चैराहे एवं सचिव हरीश तिवारी के नेतृत्व में नयागंज चैराहा तथा गुप्ता प्रसाद सेवा संस्थान द्वारा केपीएम अस्पताल में जन जागरुकता अभियान चलाया गया। लखन शुक्ला ने बताया कि संस्थाओं के पदाधिकारी द्वारा पोस्टर के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया पोस्टर में पहले मतदान फिर जलपान, अंकल आंटी कर लो नोट जरुर देना वोट, मेरा देश मेरा वोट, उंगली पर वोट का निशान समझदार मतदाता की पहचान, जैसे स्लोगन लिखे हुए लोग पोस्टर लेकर चल रहे थे। बाजार में जाकर व्यापारियों को जागरुक किया स्कूल कॉलेज जा रहे छात्र-छात्राओं को जागरुक किया। लोकतंत्र के महाकुंभ में वोट देना जरुरी है। मुख्य रुप से लखन शुक्ला, हरीश तिवारी, मनोज गुप्ता, प्रवीण झा, राजेश वर्मा, राजेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।