Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शहर का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकताः- पूर्णिमा श्रीवास्तव

शहर का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकताः- पूर्णिमा श्रीवास्तव

रायबरेलीः राहुल यादव। सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह ने क्षेत्र की जनता से नगरपालिकाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव को चुनने की अपील की। सुश्री अदिति सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से कर्मठ और ईमानदार छवि वाली पूर्णिमा श्रीवास्तव जी को टिकट दिया गया है। क्योंकि विकास ही हमारी प्राथमिकता है। सुश्री अदिति सिंह ने कहा कि पूर्णिमा श्रीवास्तव जी के नगर पालिकाध्यक्ष बनने के बाद शहर में गरीबों की बस्तियों और जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों पर रोक लगाकर सरकारी प्रक्रिया के तहत 90 साल का पट्टा कराकर उनका मालिकाना हक दिलवाया जाएगा। क्योंकि कांग्रेस पार्टी गरीबों की पार्टी है। सुश्री अदिति सिंह ने कहा कि इस समय कांग्रेस से मैं विधायक हूँ, आदरणीय सोनिया गाँधी सांसद है एवं नगर पालिकाध्यक्ष हमारा होने से हम शहर का विकास दोगुना रफ्तार से करा पाएंगे। कांग्रेस विधायक ने कहा कि आज यातायात दिवस है। इसलिए मैं सभी से निवेदन करती हूँ कि शहर में यातायात करते समय सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि पूर्णिमा श्रीवास्तव के पालिकध्यक्ष बनने के बाद हम रायबरेली में यातायात व्यवस्था को तेजी से विकसित करेंगे। सुश्री अदिति सिंह ने कहा कि नगरपालिका के अधिकारीगण, कर्मचारीगण और खुद पालिकाध्यक्ष , जनता के बीच रहकर, जनता के बीच जाना शुरु करेंगी। जिससे लोगों को हो रही तमाम समस्याओ का निराकरण होगा।सुश्री अदिति सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के नम्बर एवं उनकी उपस्थिति जनता के बीच सुनिश्चित की जायेगी। जिससे जनता को सफाई को लेकर कोई असुविधा न हो। क्योंकि शहर में सबसे अधिक समस्यायें नाली – खंडन्जा को लेकर आती है। अगर नगर पालिका हमारे पास नही होगी तो हम सम्पूर्ण विकास करने में समर्थ नही हो पाएंगे।सुश्री अदिति सिंह ने कहा कि मार्केट एवं सामाजिक स्थलों पर महिलाओं के लिए शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध की जायेगी एवं पेयजल, बिजली एवं अन्य सुविधाएं भी जनता तक सीधे पहुंचाई जाएंगी। रायबरेली कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला और पार्टी के रायबरेली शहर अध्यक्ष सैदुल हसन ने कांग्रेस की नगर पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव को लोगों से समर्थन देने की अपील की। जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने कहा कि इससे पहले चुने गए नगर पालिकाध्यक्ष की ओर से शहर का विकास नही कराया गया। ये जनता के साथ धोखा है। इस बार जनता ऐसे लोगों को अपना समर्थन नही देगी। जनता का वोट विकास की इच्छाशक्ति रखने वाले प्रत्याशी को जाएगा, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव सबसे आगे हैं।वीके शुक्ला ने कहा कि पार्टी संगठन पूर्णिमा श्रीवास्तव के समर्थन में पूरी तरह से सक्रिय है। प्रत्याशी को हर वर्ग का साथ भी मिल रहा है। जिससे इस बार नगर पालिकाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव की विजय बिल्कुल स्पष्ट दिख रही है। जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने भाजपा पर जुमलेबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आते ही बीजेपी की ओर से स्मार्ट सिटी का राग अलापा जा रहा है। जो केवल जनता का वोट पाने का एक लुभावना वादा है। चुनाव बाद ये सब वादे हवा-हवाई हो जाएंगे। इसको रायबरेली की जनता पूरी तरह से समझ चुकी है। इसलिए इन जुमलेबाजों के चक्कर मे नही पड़ने वाली। वीके शुक्ला ने कहा कि पिछले दिनों एनटीपीसी ऊंचाहार में राज्य सरकार की लापरवाही के चलते दर्जनों मजदूरों ने अपनी जान गंवा दी। क्योंकि एनटीपीसी को अधूरा निर्माण में ही शुरू कर दिया गया था। जिसका खामियाजा मजदूरों को उठाना पड़ा। वही रायबरेली में यूपीए सरकार की ओर से शुरू की गई कई योजनाओं को राजनैतिक द्वेष के चलते पूरा नहीं करवाया गया। जिसमें रायबरेली एम्स प्रमुख रूप से शामिल है। केंद्र को मोदी सरकार की ओर से एम्स रायबरेली का बजट रोक दिया गया। ऊंचाहार की संवेदनशील घटना पर भी एम्स के विकास को लेकर भाजपा की और से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गयी। जिससे जनता के लिए भाजपा का रवैया साफ तौर पर उजागर हुआ है।शहर अध्यक्ष सैदुल हसन ने कहा कि पिछले पालिकाध्यक्ष की ओर से शहर की जनता को स्वच्छ पेयजल तक मुहैया नही करवा पाया गया। नगर विकास को लेकर समरसेबल टंकी की मरम्मत एवं रखरखाव को लेकर भी नगर पालिका असफल रही है।