Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उल्टी खोपड़ी वालों ने प्रदेश की जनता को सिर्फ लूटने का कार्य कियाः महेन्द्र नाथ पाण्डेय

उल्टी खोपड़ी वालों ने प्रदेश की जनता को सिर्फ लूटने का कार्य कियाः महेन्द्र नाथ पाण्डेय

औरैयाः ध्रुव कुमार अवस्थी। निकाय चुनाव के प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी की एक विशाल जनसभा स्थानीय पुराना नुमाईश मैदान में आयोजित की गयी। जनसभा को पार्टी के स्टार प्रचारक प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने ओजस्वी सारगर्भित भाषण से कार्यकर्ताओं व जनता में उत्साह का संचार कर दिया।
उन्होंने निकाय चुनाव हेतु पार्टी के संकल्प पत्र में उल्लिखित बिन्दुओं को विस्तार से बताया। उन्हेंाने निकाय चुनाव की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता रखने, नगर निकायों के राजस्व की व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, सार्वजनिक स्वच्छता, सुगम यातायात, आधुनिक शौचालयों, स्वच्छ पर्यावरण का विकास पशु कल्याण हेतु विभिन्न योजनों का क्रियान्वित करने, अवस्थापना सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण करने का लोगों को भरोसा दिलाया।
श्री पाण्डेय ने अत्यन्त ही नपे-तुले शब्दों का प्रयोग करते हुये विरोधियों पर तीखे व्यंग बाण छोड़े। उन्होंने कहा कि उल्टी खोपड़ी वालों ने प्रदेश की जनता को सिर्फ लूटने का कार्य किया और विकास की उल्टी गंगा बहाई। इसकी बानगी पूरे प्रदेश में देखने को मिलती है। आपके यहाॅ भी पहले सड़कें बनवायी गयी, इसके बाद पेयजल हेतु पाइप लाइन बिछवायी गयी। बनी हुयी सड़क खुदने के बाद आज ऐसे मार्गों से चलना दुश्कर हो गया है। कई महानगरों में पेयजल हेतु पानी की टंकी तो बनायी गयी किन्तु उनमें पानी कहाॅ से आयेगा इसकी कोई चिन्ता नहीं की गयी। इस प्रकार की विरोधी नीतियों के चलते विकास की उल्टी गंगा बहती रही और लोग माल काटते रहे, जनता लुटती रही। उन्होंने औरैया नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पद उम्मीदवार राजकुमारी सहित जनपद की सभी छैंः नगर पंचायतों पर व उनके वार्डों पर कमल का फूल खिलाने की अपील की। उन्हेांने कहा कि यदि आप विकास चाहते है तो देश में भा0ज0पा0 की सरकार है, प्रदेश में भा0ज0पा0 की सरकार है, इसलिए निकाय चुनाव में भी प्रचण्ड जीत के साथ भाजपा उम्मीदवारों को लाना होगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री पाण्डेय जी के समक्ष आज की जनसभा में विधूना से सपा के दिग्गज मुलामय सिंह के करीबी सतीश चन्द्र गोयल व औरैया के रामसेवक उर्फ लल्ला पाठक ने भाजपा के साथ अपना रिश्ता जोड़ लिया। श्री गोयल ने कहा कि वह भाजपा की विकासशील नीतियों से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुये है। जिन क्षेत्रों में आज तक विकास कार्य नहीं हुआ है अब उन क्षेत्रों में विकास कार्य कराने कार्य करेगें। आज भाजपा शासन में जिस प्रकार देश का सम्मान वापस आया है उससे देश मजबूत हुआ है। पिछली सरकारें आपस में ही उलछी रही है। जिलाअध्यक्षध्प्रदेश मंत्री गीता शाक्य ने कहा कि आज के दौर में सार्वजनिक स्वच्छता की अतिआवश्यता है। उन्हेांने कहा कि उनकी पार्टी के प्रत्याशी जीतने के बाद इस सम्बन्ध में शीर्ष नेतृत्तव द्वारा बनयी गयी रणनीति को साकार करने के लिए जी-जान से प्रयास करेगें। उन्होंने सभी उपस्थित जनसमुदाय से नगर पालिका परिषद, औरैया की अध्यक्ष प्रत्याशी राजकुमारी के पक्ष में आगामी 29 नवम्बर को होने वाले चुनाव में मत करने की अपील की। इस मौके पर हजारो ंका जनसैलाब अपने प्रिय नेता की छवि देखने को उमड पडाघ्। निकाय चुनाव जिला प्रभारी श्रीराम मिश्रा ने सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य छक्कीलाल कोरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पर्वत ंिसह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, जिला प्रभारी राजेन्द्र सिंह, विधायक रमेश दिवाकर, लाखन सिंह राजपूत, विनय शाक्य, पूर्व विधायक इन्द्रपाल सिंह पाल, जिला महामंत्री श्रीराम मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य मंजू सिंह, आशाराम राजपूत, अंनग पाल तोमर, अवधेश शुक्ला, चन्द्रकांती मिश्रा, पुष्पा शर्मा, कृष्ण चन्द्र साबरन, विनोद दुवे, नरेन्द्र त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी बृजेश बन्धु, ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा, संजय पोरवाल, धर्मेन्द्र सिंह मोनू, राम जी दिवाकर, विशाल शु क्ला, विवेक पाठक, कुलदीप दुवे, रवि मोहन चतुवेर्दी, भुवन प्रकाश, आनन्द चतुर्वेदी, आशाराम राजपूत, रवि भूषण, सर्वेश कठेरिया, अतुल अवस्थी, अतुल दुवे, रामजी दिवाकर, मुकेश कोरी, जितेन्द्र, सोनू सोनी, भूरे चैबे, आदित्य प्रकाश, योगेन्द्र कैथवार, अनुराग, लल्ला शर्मा, राहुल शुक्ला, वंश गोपाल, राहुल गुप्ता शिरिष प्रताप सिंह, भरत नरायण दुवे, विकास तिवारी, अनुराग पाण्डेय, प्रियंका दुबे, चित्रा अवस्थी, योगेन्द्र कुमार, लालता प्रसाद कोरी, समस्त सभा प्रत्याशी ंसहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।