Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विनोद कुकवेयर ने पेश किया पहला कोल्ड फोज्र्ड ‘अल्टीमेट कुकवेयर’

विनोद कुकवेयर ने पेश किया पहला कोल्ड फोज्र्ड ‘अल्टीमेट कुकवेयर’

कानपुरः जन सामना संवाददाता। भारत के अग्रणी किचनवेयर ब्रांड विनोद कुकवेयर ने ‘अल्टीमेट कुकवेयर’ लाॅन्च किया है। गर्म होकर मुड़ने से बचाने के लिये ये भारत का पहला हैवी गेज कोल्ड फोज्र्ड एल्युमिनियम बाॅडी वाला और लंबे समय तक साथ निभाने वाला कुकवेयर है।
इंडस्ट्री की सबसे शुद्ध एल्युमिनियम से तैयार फ्राय पैन की फोज्र्ड बाॅडी तेजी से और एकसमान रूप से गर्म होती है, जिसमें गर्म होने का कोई निशान नहीं बचता। कास्ट आयरन से तीन गुना अधिक ईंधन बचाने वाला, एल्युमिनियम आश्चर्यजनक रूप से हल्का भी होता है, जिससे हाथों पर कोई जोर नहीं पड़ता। इसके एग्रोनाॅमिक, गर्मी से प्रभावित नहीं होने वाले हैंडल आरामदायक पकड़ और ज्यादा से ज्यादा नियंत्रण देता है।
विनोद के अल्टीमेट नाॅनस्टिक इस्तेमाल करने में और भी आसान होने का अहसास कराता है।
देखने में आकर्षण, इसकी ज्यादा समय तक चलने वाली कोटिंग इसकी सबसे बड़ी खासियत है। ये फोर्क प्रूफ, मैटल-सेफ और अत्यंत स्क्रैच रोधी है, जिससे पैन की उम्र और बढ़ जाती है।
इसका हैंडल काफी मुलायम बनाया गया है, जिसमें लकड़ी की फिनिशिंग की गई है। इससे खाना बनने के दौरान भी इसका हैंडल ठंडा रहता है। विनोद कुकवेयर के इस नये उत्पाद की पेशकश पर अपनी बात रखते हुए, श्री सुनील अग्रवाल- डायरेक्टर, विनोद कुकवेयर्स ने कहा, ‘‘जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है, यह भारतीय किचन के लिये अल्टीमेट कुकवेयर है, जोकि कोल्ड फोज्र्ड कुकिंग की उन्नत तकनीक लेकर आ रहा है और खाना बनाने की भारतीय शैली में खुद को ढाल रहा है। यह कुकवेयर ना केवल दिखने में अच्छा है, बल्कि इसमें खाना भी अच्छे तरीके से बनता है। कुकवेयर का यह नया एडिशन आपके किचन में जरूर होना चाहिये।