Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा व भाजपा ने रैलियां निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन

सपा व भाजपा ने रैलियां निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। निकाय चुनाव मे मेयर व पार्षद पद के प्रत्याशियो ने जनसम्पर्क अभियान मे पूरी ताकत झौक दी है। भाजपा व सपा ने रैलिया निकाल कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। पार्षद पद के प्रत्याशी अपने-अपने वार्डो मे रैलिया निकाल रहे है।
भाजपा प्रत्याशी नूतन राठौर ने अपने समर्थको के साथ रैली निकाली। जिसका शुभारम्भ विधायक मनीष असीजा ने गांधी पार्क से किया। रैली गांधी पार्क, सिनेमा चैराहा, सदर बाजार, घंटाघर, इमामबाडा चैराहा, नालबन्द चैराहा, आसफाबाद, पेमेश्वर गेट, टीला, रामनगर, नगला विश्नू, लेबर काॅलौनी, करबला, स्टेशन रोड, महावीर नगर, सुहाग नगर, जैन नगर, नाला रोड, नगला भाऊ, बम्बा रोड, कोटला रोड, जलेसर रोड, रैपुरा रोड होती हुई कोटला रोड पर समाप्त हुई। रैली में सत्यवीर गुप्ता, कन्हैयालाल गुप्ता, नरेन्द्र राठौर, प्रमोद बघेल, प्रमोद राजपूत, पिंकी चक, विश्राम सिंह, प्रदीप, सुनील शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सपा प्रत्याशी सावित्री देवी गुप्ता ने समर्थकों के साथ बाइक रैली निकाली। रैली गांधी पार्क शुरू हुई। जो कि सदर बाजार, रसूलपुर, स्टेशन रोड, सरक्यूलर रोड, दुर्गा नगर, रामलीला चैराहा, कोटला रोड, जलेसर रोड, सुभाष तिराहा, सुहाग नगर आदि मार्गो से होकर गुजरी। रैली में राजनरायन गुप्ता मुन्ना, उदयवीर यादव, योगेश गर्ग, बिन्नी मित्तल, आदर्श यादव धन्नू, प्रदीप मित्तल पम्मी, विनोज यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यालयों में शाम होते ही शुरू हो जाता है सुरा का दौर
फिरोजाबाद। निकाय चुनाव में मतदान का दिन नजदीक आते-आते कार्यालयों में कार्यकर्ताओं की खुसामत तेज हो गई है। वार्ड पद के प्रत्याशियों के कार्यालय में शाम को सुरा का दोर शुरू हो जाता है। जो कि देर रात्रि तक क्रमबद्व चलता रहता है। दारू की सुगंध लगते ही दूरदराज के कार्यकर्ता भी कार्यालय पर एकत्रिठ हो जाते है। कोई देशी तो कोई अग्रेंजी शराब कार्यकर्ताओं को पिलाई जा रही है। जिन कार्यकर्ताओं का कद ऊचां होता है। उन्हें ब्राण्डेड शराब व बीयर मुहईयां कराई जाती है। इस पार्टी के बाद खाने को दोर शुरू हो जाता है। प्रमुख राजनैतिक दलों के कार्यालयों पर भी यही क्रम जारी रहता है।
भाजपा व सपा ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां
बाइकों में डलवाई फ्री पैट्रोल
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने में भाजपा व सपा भी पीछे नहीं रही। मेयर पद की प्रत्याशी नूतन राठौर की रैली में कार्यकर्ताओं की बाइकों में फ्री पैट्रोल डलवाई गई। सुहाग नगर सैक्टर एक स्थित एक मैरिज होम में कार्यकर्ताओं को भोजन कराने के लिए भण्डारे का रूप दिया गया था। जिसमें कार्यकर्ताओ को खाना खिलाने के बाद उनकी बाइकों के नम्बर की पर्ची उन्हें थमा दी जाती थी। उसी पर्ची से एक पैट्रोल पंप से उनकी गाडी में फ्री पैट्रोल भर जाती थी। यही कार्य सपा प्रत्याशी के प्रतिनिधि ने भी कार्यकर्ताओं को रैली के बाद नगद धन राशि मुहैया कराई गई। इस धनराशि में उन्हें खाने और पैट्रोल की व्यवस्था की गई। ऐसा घटिया कार्य प्रमुख राजनैतिक दल करेंगे। तो अन्य छोटे दल क्या इनसे पीछे रहेगे।