Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अमेरिका में गूंजी कांच उद्योग की समस्यायें

अमेरिका में गूंजी कांच उद्योग की समस्यायें

फिरोजाबाद के अर्पित चतुर्वेदी अमेरिका में प्रोफेसर डेरिक कैबरेरा और प्रोफेसर लौरा कैबरेरा के साथ।

फिरोजाबाद के अर्पित चतुर्वेदी ने दिया प्रजेंटेशन
कहा-प्रदूषण से जुड़ी चुनौतियों के विकल्प भी बताये
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। कांच उद्योग से जुड़ी समस्याओं को अर्पित चतुर्वेदी ने अमेरिका कार्नेल यूनिवर्सिटी से उठाया। उन्होंने किस तरह समस्याओं से उबर कर विकास के पथ से जुड़ने पर मंथन किया। अर्पित ने वहां इस विषय पर प्रजेंटेशन भी दिया।
अर्पित फिरोजाबाद निवासी उद्योगपति अतुल चतुर्वेदी के बेटे हैं। कार्नेल इंस्टीट्यूट फाॅर पब्लिक, यूएसए में अर्पित कार्नेल पाॅलिसी रिव्यू के एडिटर इन चीफ हैं। पिछले कुछ महीनों से उन्होंने फिरोजाबाद ग्लास इंडस्ट्री से संबंधित परेशानियां, उसका अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में भविष्य दर्शाया। इसके साथ ही शहर के प्रदूषण से जुड़ी हुयीं चुनौतियों के विषय में व्यापक अनुसंधान के बारे में बताया। अर्पित ने पता लगाया कि शहर में कांच उद्योग के गिरते राजस्व, बड़े पैमाने पर बेरोजगारी, अपराध, वायु एवं जल प्रदूषण तथा सामाजिक आर्थिक विभाजन सब परस्पर समस्याएं हैं। अर्पित ने निरीक्षण किया कि मुख्य ईधन के रूप में जो परिवर्तन हुआ। कोयले से गैस का उसने बेरोजगारी बढ़ाई। उन्होंने कहा कि यदि शहर में इंडस्ट्री ग्लास टूरिज्म विकसित होने से आगरा का ताजमहल फिरोजाबाद के लिये राजस्व कामने का अप्रत्यक्ष श्रोत हो सकता है। कार्यक्रम में यूएसए, मेक्सिको, स्वीडन, जापान, कोस्टारिका एवं चीन जैसे देशों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।