Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा महानगर अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

भाजपा महानगर अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

थाना प्रभारी ने घटना को राजनैतिक बताते हुए जांच के दौरान झूठ पाने की बात कही
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र के भाजपा महानगर अध्यक्ष पर विगत रात्रि में अज्ञात लोगो ने फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला किया। घटना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने मामले की जांच की। उक्त सम्बन्ध में थाना प्रभारी ने मामले कां राजनैतिक बताते हुए घटना को झूठा पाया गया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के पैमेश्वर गेट निवासी भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने सूचना दी कि विगत रात्रि में घर पर अज्ञात लोगो ने फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला किया। उसी दौरान मौके पर पहुची पुलिस ने मामले की जांच की। महानगर अध्यक्ष की माने तो विगत रात्रि में चुनाव कार्यालय को बन्द करते हुए रात्रि में ज बवह आर्दशनगर गली नम्बर 13 निवास पर पहुचे उसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आयी। घटना से पूर्व वह अपने दरवाजे का ताला लगा चुके थे। जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नही हो सकी। फिलहाल थाने में अभी कोई तहरीर नही दी है।
उक्त मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार से जानकारी कि गयी तो उन्होने बताया कि मामला राजनैतिक है। रात्रि में घटना के बाद तहरीर देने की बात कही हो किसी प्रकार की तहरीर नही दी गयी। जबकि महानगर अध्यक्ष ने सहयोगी पार्षद प्रत्याशी अजय गुप्ता के साथ बताया कि उनका कोई साला भी साथ था लेकिन साले के बारे में भी नही बता सके। जिससे मामला पूर्णतः राजनैतिक है फायरिंग की घटना की जांच करने पर झूठी पायी गयी है।