Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला कांग्रेस ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिवस

महिला कांग्रेस ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिवस

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिवस जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती योगेश दिवाकर के नेतृत्व में सदर बाजार मूलचंद्र की धर्मशाला में समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न वर्गो के गरीब तबकों से काफी तादाद में महिलायें उपस्थित रहीं। जिन्होंने हर्ष उल्लास के साथ बड़ी खुशी से जन्मदिन मनाते हुये श्रीमती सोनिया गांधी को त्याग की मूर्ति बताया। जिसका उदाहरण देते हुये कहा कि जब 2004 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत से विजय हासिल की थी तब सोनिया गांधी जी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था, उस वक्त उन्होंने बिना झिझक देश की भलाई के लिये अपना पद त्याग कर विद्धान डा. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री घोषित किया। सोनिया गांधी को कभी सत्ता का लालच नहीं था लेकिन उन्हें लालच है अपने देश के हित और सम्मान का। इस अवसर पर ममता उपाध्याय, विजय जैन, सुनीता शर्मा, कुसुम यादव, मोनिका शर्मा, साधना पांडे, नेहा पांडे, मीनू पांडे, संतोषी मोही, खुशी जैन, साधना जैन, जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, वीरेंद्र सिंह यादव, सतेंद्र यादव, ओमनारायण कुशवाह, सपना दिवाकर आदि उपस्थित रहे।