Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चलती ट्रेन में लड़की से रेप की कोशिश

चलती ट्रेन में लड़की से रेप की कोशिश

इटावा, राहुल तिवारी। इस्लामपुर से नई दिल्ली जाने वाली मगध एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक लड़की से चलती ट्रेन में सेना के जवानों ने छेड़खानी की। लड़की का आरोप है कि सेना के जवान उसके साथ बलात्कार कर सकते थे। मिर्जापुर की रहने वाली लड़की की शिकायत पर जी. आर. पी. इटावा ने दो जबानों को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई। लड़की मिर्जापुर की रहने वाली है और आज वह मिर्जापुर से दिल्ली के लिए चली थी। इलाहाबाद से यह लड़की ने मगध एक्सप्रेस ट्रेन के 8 कोच में सवार हुई कानपुर आते आते इसी कोच में सवार सेना के जवान जो इसी कोच में सवार थे इसके साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी। ट्रेन कानपुर से निकल चुकी थी इसपर लड़की ने 100 नम्बर पर पुलिस को अपने साथ हो रही ज्यादती की शिकायत की। 100 नम्बर ने सूचना मिलने पर अगले स्टॉपेज इटावा जी. आर. पी. को जानकारी दी और इटावा आते ही ट्रेन में जी. आर. पी. के लोगों ने पीड़ित के साथ साथ सेना के 2 जवानों को भी उतार लिया और थाने ले आये।
घटना की जानकारी मिलने के बाद थाने पहुँची मीडिया के सामने पीड़ित ने अपने साथ हुए घटना क्रम को बताया। पीड़िता का साफ कहना है कि सेना के इन जवानों ने उसको कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर सोने के लिए कहा था लेकिन उसे इस बात का पता लग गया और उसने पुलिस को सूचना दे दी। उसने आरोप लगाया कि उसके साथ सेना के लोगों ने मारपीट भी की और छेड़छाड़ के बाद उसके साथ बलात्कार करने की भी कोशिश की। पीड़िता का कहना है कि उसके परिवार में सभी उच्च पद पर है और उसके पिता रिटायर्ड जज हैं। जज दरभंगा बिहार से रिटायर्ड होकर मिर्जापुर अपने परिवार के साथ रह रहे है।
हालांकि इस मामले पर इटावा जी आर पी के थाना अध्यक्ष अपने उच्च अधिकारियों जो आगरा में है उनका हवाला देते हुए कुछ भी कहने से बच रहे है।