Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर पालिका बनेगी आदर्श नगर पालिका-अदिति सिंह

नगर पालिका बनेगी आदर्श नगर पालिका-अदिति सिंह

रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव के बाद सदर विधायक अदिति सिंह व निर्वाचित अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव ने सारस होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में सदर विधायक ने कहा कि काॅग्रेस रायबरेली में जीती है जिसका श्रेय हमारे शहर क्षेत्र के मतदाताओं को आभार। और उनकी अपेक्षाएं पूरी करनी की नगर पालिका अध्यक्ष व मैं पूरा प्रयास करूंगी। क्योंकि रायबरेली नगर पालिका क्षेत्र दलित, शोषित व पिछड़ों की स्थिति दयनीय है। उनके क्षेत्रों में नगर पालिका से सदैव उपेक्षित रहा है। और रायबरेली नगर पालिका में पूर्व अध्यक्ष द्वारा कराये गये कार्यो की कमेटी गठित करके जाॅच करायी जायेगी। और विकास के धन का जो दुरूपयोग किया गया है यह साबित हो जायेगा। क्योकि नगर पालिका क्षेत्र आज भी विकास के लिए तरस रहा है।  सदर विधायक ने कहा कि सबसे पहले नगर पालिका क्षेत्र के उन क्षेत्रों में विकास कराया जायेगा जहाॅ पर न सड़क है न नाली की व्यवस्था है और न प्रकाश की कोई व्यवस्था है। उन क्षेत्रों के लिए नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी से लिस्ट बनाने के लिए कहा गया है और इस कार्य में कोई जल्द बाजी नहीं की जायेगी। जो भी कार्य किये जायेंगे उनका समाज में अच्छा प्रभाव दिखेगा।नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव ने कहा कि आज मुझे बड़ी प्रसन्नता हो रही है कि पूर्व सदर विधायक अखिलेश सिंह और विधायक अदिति सिंह के अथक प्रायस से नगर पालिका अध्यक्ष बनी। और विधायक अदिति सिंह जी ने लगातार हर एक मतदाता से मिलकर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए वोट मांगे जो कि रायबरेली नगर पालिका में उन्हीं के प्रयास से काॅग्रेस के टिकट पर मुझे मैदान में उतारा गया। पूर्णिमा श्रीवास्तव ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में जनता ने जो विश्वास हम पर दिखाया है उसके लिए मैं जनता की आभारी हूॅ। और रायबरेली की नगर पालिका विकास के लिए जानी जायेगी।