Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिलाधिकारी की अनूठी पहल, “द स्टील फ्रेम आफ ग्लास सिटी” में संजोया जनपद का इतिहास

जिलाधिकारी की अनूठी पहल, “द स्टील फ्रेम आफ ग्लास सिटी” में संजोया जनपद का इतिहास

फिरोजाबाद: जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी नेहा शर्मा जनपद फिरोजाबाद में विकास और इसकी सुन्दरता में वृद्धि के लिए अभिनव प्रयोग करती रही हैं। इसी प्रकार के प्रयोग के तहत उन्होंने जनपद के गठन तिथि 05 फरवरी 1989 के बाद जनपद में तैनात रह चुके सभी जिलाधिकारियों को के फोटोग्राफ को आकर्षक तरीके से जिलाधिकारी कार्यालय में लगवाकर ने केवल उसके सौन्दर्य में वृद्धि की है बल्कि पूर्व के जिलाधिकारियों से अवगत होने का मौका जनता को मिलेगा। इस स्टील फ्रेम में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर लगाया गया है। इस फ्रेम में क्रमवार लगी पूर्व जिलाधिकरियो की तस्वीरें न केवल उनकी यादें ताजी कर देती हैं बल्कि एक प्रेरणा भी देती हैं। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट की दीवारों पर स्वच्छता से सम्बंधित सन्देश आकर्षक रूप से चित्रित किये गए हैं जो लोगों को स्वच्छ भारत मिशन की ओर बढ़ने को प्रोत्साहित करते हैं।  जनपद में इससे पूर्व विकास भवन परिसर, दीवानी न्यायालय एवं जिला महिला चिकित्सालय की दीवारों पर जनता को जागरूक करने के साथ साथ “सिटी ऑफ बैंगल्स” की गरिमा को प्रदर्शित करने वाली चित्रकारी की जा चुकी हैं। जिला महिला चिकित्सालय की दीवारों पर बेटी बचाओ बेटी पढाओं की थीम पर  चित्रकारी की गयी हैं। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के गोद लिए स्कूल दखिनारा में भी इस प्रकार की बच्चों के लिए शिक्षाप्रद चित्रकारी की गयी हैं जिससे दखिनारा स्कूल एक माडल स्कूल बन चुका हैं और बच्चे खूब मन लगाकर पढाई कर रहें हैं। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि इस प्रकार की शिक्षाप्रद चित्रकारी का उद्देश्य अपने शहर को आकर्षक बनाने के साथ साथ जनता के बीच विभिन्न प्रकार के सन्देश प्रसारित करना है।