Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आशीष की जीत पर बांटी मिठाई

आशीष की जीत पर बांटी मिठाई

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। विधानसभा चुनावों के आठ माह बाद हुए प्रदेश में निकाय चुनावों में भाजपा को बडी जीत मिलने व हाथरस नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज चावड गेट चैराहे पर खुशी जाहिर कर ढोल नगाडों के साथ मिष्ठान वितरित किया गया।
हाथरस नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के आशीष शर्मा की जीत पर सैकडों भाजपा कार्यकर्ता चावड गेट पर एकत्रित हुए। वहां पर कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में मिष्ठान वितरित किया और ढोल नगाडों के साथ झूमे। सैकडों कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिन्दाबाद-योगी जिन्दाबाद के नारे लगाये। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय ने कहा कि यह जीत परिवाद के खिलाफ हुई है। जनता से इस परिवाद को खत्म करने के लिए वोटों से आक्रोश दिखाया है। इससे ऐसा लगता है कि भाजपा का परचम कायम है।
नगर संयोजक अशोक अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की इस जीत से विरोधी बौखला गये हैं। सर्वसमाज ने भाजपा को जीत दिलायी है। इस जीत से भाजपा शहर में विकास की गंगा बहायेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशंकर राना ने कहा कि जीत असत्य पर सत्य की है। इस जीत से जनता की जीत हुई है, जनता भाजपा के साथ है। आने वाला कल भाजपा का है। जनता के सभी कार्य जो मंच से वादे किये हैं उनको पूरा किया जायेगा। मोदी व योगी के विकास कार्यो से जनता पूर्ण प्रभावित है।
विधायक प्रवक्ता मोहन पंडित व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुनीत आर्य ने कहा कि भाजपा को जीत से जनता का विश्वास मिला है। जनता भाजपा के साथ है। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर आशीष शर्मा की जीत पर विरोधी वरिष्ठ नेताओं की बोलती बंद हो गई है। जो 15 सालों से जनता को गुमराह करने का काम कर रहे थे आज जनता ने उसका जबाब अपने वोटों से दिया है। महामंत्री राकेश शर्मा अनाडी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका पर कब्जा दिलाकर विरोधियों की नींद उडा दी है। भाजपा का परचम अभी भी कायम है, विकास की गंगा अब बहने वाली है। हाथरस को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाया जायेगा।
मिष्ठान वितरित करने वालों में डा. राजेश सिंह, मुकेश कौशिक, अखिलेश गुप्ता, सुनीता वर्मा, संजय सक्सैना, मुद्रा जादौन, दिलीप चैधरी, प्रदीप शर्मा, शुभम गोस्वामी, जितेन्द्र शर्मा, शिवशंकर गुलाठी, संजय शर्मा, प्रमोद गोस्वामी, नंदनी देवी, सुरेश चैधरी, पी.के. कुशवाहा, यश शर्मा, योगेश तिवारी, विजय गुप्ता, विवेक गुप्ता, उमेश कुमारी आदि थे।