Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आईजीआरएस के सन्दर्भों का निस्तारण न होने पर डीएम गम्भीर

आईजीआरएस के सन्दर्भों का निस्तारण न होने पर डीएम गम्भीर

रोका 22 अधिकारियों का वेतन
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी कुमार रविकान्त सिंह ने आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर लम्बित सन्दर्भों का निस्तारण न कराए जाने के मामले को गम्भीरता से लेते हुए 22 अधिकारियों का वेतन आहरित किए जाने पर रोक लगा दी है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि तत्काल आईजीआरएस पोर्टल पर सभी सन्दर्भों का निस्तारण कराकर जांच आख्या भी उपलब्ध कराएं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमर पाल सिंह ने बताया कि सीएमओ, एसडीएम अकबरपुर, भोगनीपुर, डेरापुर, मैथा, सिकन्दरा तथा रसूलाबाद, जिला पूर्ति अधिकारी, बीडीओ रसूलाबाद, मलासा, पीडी डीआरडीए, डीपीआरओ, बीएसए, डीआईओएस, जिला कृषि अधिकारी, पीओ नेडा, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत पुखरांयां, रनियाॅं, अधिशाषी अभियन्ता लो0नि0वि0, अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई, ईओ नगर पंचायत झींझक सहित कुल 22 अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश कोषाधिकारी को दिया गया है।