Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारी हुए सम्मानित

अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारी हुए सम्मानित

रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित/प्रोत्साहित करने के लिए जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री द्वारा 16 अक्टूबर 2017 से जनपद में नई दिशा- ई-डायरी नाम से मोबाइल एप शुरू की गई। इसी के तहत नवम्बर माह में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को जिलाधिकारी द्वारा बचत भवन सभागार में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने बताया कि अभी इसके अन्तर्गत राजस्व विभाग को शामिल किया गया है, धीरे-धीरे इसमें सभी विभाग शामिल किये जायेगे। उन्होंने कहा कि यह एक अवसर, एक प्रयास है जिसके द्वारा बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मान दिया जा सके। अभी तक ऐसा कोई साधन नही था जिससे अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों के कार्यो को परिलक्षित किया जा सके। नई दिशा- ई-डायरी एप के माध्यम अधिकारी/कर्मचारी अपने प्रतिदिन के किये गये  कार्य जो अपलोड कर सकते है, जिससे उनके द्वारा किये गये कार्यो का मून्यांकन किया जा सकता है। मूल्यांकन के आधार पर नम्बर प्रदान किये जायेगे और ज्यादा नम्बर पाने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा। आज जिलाधिकारी द्वारा राजस्व विभाग के 11 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह एक नई प्रकार की पहल है जिससे हम कर्मचारियों को अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित कर सकते है। उन्होंने कहा कि आज डिजिटल वल्र्ड का समय है। हमे समय के साथ चलकर कार्य करना है, निश्चित रूप से इससे कार्यदक्षता बढेगी। समारोह में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजेश कुमार प्रजापति, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 के0सिंह समस्त उपजिलाधिकारी, नई दिशा टीम की अर्चना त्रिपाठी, घनश्याम, अखिलेश कुमार गौतम तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।