Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » करोड़ों की सड़क योजनाओं का परिवहन मंत्री ने किया शिलान्यास

करोड़ों की सड़क योजनाओं का परिवहन मंत्री ने किया शिलान्यास

2016-12-10-03-ravijansaamna
जनता को संबोधित करते हुये नितिन गडकरी

प्रमुख चैराहों पर बनेगा फुट ओवरब्रिज भाजपाईयों  ने किया जोरदार स्वागत-उमडी हजारों की भीड़
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर के उसायनी मार्ग जरौली कलां पर आयोजित शिलान्यास-लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने 100 करोड़ की योजनाओं की सौगात जनपद को दी। इस दौरान सर्वप्रथम उनके द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। मंच को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि जनपद से विधायक मनीष असीजा, प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने जो समस्यायें बतायीं थीं उनको देखते हुये जलेसर मार्ग के अलावा प्रमुख चैराहों में सुहागनगर, सुभाष तिराहा, जाटवपुरी, आसफाबाद, नगला बरी, रसूलपुर पर मार्ग निर्माण के साथ सौंदर्यीकरण होगा। उन्होंने कहा कि जनपद के सुभाष तिराहा, जाटवपुरी, आसफाबाद, नगला बरी चैराहा पर फुट ओवरब्रिज बनेगा। राजमार्ग संख्या-2 का सौंदर्यीकरण किया जायेगा। पौधाकरण होगा। जिसकी अनुमानित लागत तीस करोड़ रूपये है। उन्होंने कहा कि आगरा से जलेसर-हाथरस राष्ट्रीय महामार्ग का निर्माण होगा सीमेंट की मजबूत सड़क वे देंगे जिसका खर्चा तीन सौ करोड़ का होगा। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय महामार्ग की योजनानुसार दो लाख करोड़ के रोड, जलमार्ग भी बनेंगे। वाराणसी में 1600 करोड़ के जलमार्ग बनने जा रहे हैं। दिल्ली से आगरा तक यमुना का रूपांतरण करने जा रहे हैं यहां जलमार्ग बनेगा। रामशंकर कठेरिया के कहने पर आगरा की पानी की समस्या संज्ञान में आयी है। जिसे दूर कराया जायेगा। आगरा में भी जलमार्ग बनेगा। उन्होंने कहा कि उनकी यह ख्वाहिश है कि आने वाले समय में वे जब आगरा आयें तो पानी के जहाज से आये। बेरोजगारों को रोजगार कैसे मिलेगा। गांव स्मार्ट कैसे बनेंगे यही है केंद्र सरकार का प्रयास। जहां रोड से जहां डेढ़ रूपये, रेलवे से एक रूपया किराया लगता है पानी के जहाज से मात्र पचास पैसे लगेंगे। आने वाले समय में वाटर कोड भी बनेंगे। नदियों में आलू का ट्रांसपोर्ट होगा। ये तस्वीर बदलनी चाहिये, देश का विकास होना चाहिये यही हमारा प्रयास है। सबका साथ सबका विकास इसी राह पर आगे बढ़ना है। इसी के साथ उन्होंने आगे फिर से उद्घाटन के दौरान जनपद में आने का वायदा किया। कार्यक्रम के दौरान संचालन खलील खान एवं अध्यक्षता नगर विधायक मनीष असीजा ने की। मंच पर आसीन प्रमुख नेताओं में आगरा से रामशंकर कठेरिया, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. एसपी सिंह बघेल, पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर, रामकिशन ददाजू, शिव सिंह चक, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता आदि मंचासीन रहे। सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत करने वालों में महेश पूरन, युवा मोर्चा जिला संयोजक पिंकी चक, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पिंकी चक, लोकेश गुप्ता, भूरी सिंह राठौर, केशव देव शंखवार, राजेंद्र बौहरे, श्याम सिंह यादव, रवींद्र यादव, विनोद पचैरी, सुनील शर्मा, महिला मोर्चा से केके गांधी, टूण्डला से अपनी टीम के साथ नीलम दिवाकर, प्रशांत शर्मा, नंदू भैया, रोकश शंखवार, दुष्यंत जादौन, हरिओम शर्मा आदि संग हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।