Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का किया आयोजन

पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का किया आयोजन

कानपुरः प्रियंका तिवारी। एसएन सेन बालिका पीजी काॅलेज के तत्वावधान में प्राचार्य डाॅ पूर्णिमा त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बारे में डाॅ प्रीति सिंह ने बताया कि श्रंखला विविधा-2017 के 9 वें दिन एसएन सेन बालिका विद्यालय पीजी काॅलेज कानपुर के विज्ञान संकाय ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें जेनेटिक्स बाॅयोक्नोलाॅजी मालीकूलर बाॅयोलाजी तथा टाॅक्सिकोलाॅजी विषयों पर छात्रों ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन लिये। उन्होंने बताया कि पावर प्वाइंट एक साॅफ्टवेयर हैं। जिस में विभिन्न स्लाइडों व चित्रों के द्वारा विषय को भली- भांति समझाया जा सकता है। यूं तो कंप्यूटर जगत में इस तकनीकि का प्रचलन काफी समय से है। परंतु विश्वविद्यालय के स्नातक स्तर के छात्रों के लिए या एक नया प्रयास है। जिसमें 7 महाविद्यालयों के 20 छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्जलन के साथ की प्राचार्य डाॅ पूर्णिमा त्रिपाठी, सचिव पीके सेन, सचिव शुभ्रो सेन ने किया। कार्यक्रम की संयोजिका डाॅ संध्या सिंह ने विषय प्रवर्तन कर विभिन्न महाविद्यालय ओर से आए छात्र -छात्राओं ने प्रेजेंटेशन के लिये आमंत्रित किया।
कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में प्रो उमाकांत त्रिपाठी (पादप रोग विज्ञान विभाग चंद्र शेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय) तथा डाॅ अकरम प्रिंसपल साइंटिस्ट, प्लांट प्रोटेक्शन, दलहन अनुसंधान संस्थान के रहे। इस प्रतियोगिता में 7 महाविद्यालयों एसएन सेन बालिका विद्यालय पीजी काॅलेज, पीपीएन पीजी काॅलेज, ब्रहमानंद पीजी काॅलेज, डीजी पीजी काॅलेज, एएनडी पीजी काॅलेज, डीबीएस पीजी काॅलेज, तथा जागरण काॅलेज ने प्रतिभाग किया जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय, पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. प्रीति सिंह ने किया।
कार्यक्रम में विशेष रुप से डाॅ अरुण अरोड़ा, डाॅ प्रीति पांडे, डाॅ शैल बाजपेई, डाॅ. प्रीति सिंह, इला श्रीवास्तव, जेबा अफरोज तथा प्रियंका साहू मौजूद रही।