Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » माॅ के हत्यारे पुत्र को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

माॅ के हत्यारे पुत्र को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना फरिहा पुलिस ने मां के हत्यारे पुत्र को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा। आरोपी ने 12 दिसम्बर को अपनी मां की परिजनों के साथ मिलकर पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव शेखपुरा निवासी हरदेवी पत्नी स्व0 श्यामवीर सिंह ने विगत कुछ समय पूर्व अपने पति की प्रेमी की सहायता से हत्या कर दी थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर महिला के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जेल भेजा गया था। उक्त महिला 12 दिसम्बर को जेल से रिहा होने के बाद अपने बेटे 15 वर्षीय सुनील के पास आ रही थी। उसी दौरान सुनील उसके परिजनों ने महिला की पीट -पीट कर हत्या कर दी थी। महिला की हत्या के बाद सुनील उसके चाचा आदि लोगो के खिलाफ थाने में अभियोग दर्ज किया गया था। 20 दिसम्बर को आमेन्द्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। वही आज हरेदवी के पुत्र 15 वर्षीय सुनील पुत्र स्व0 श्यामसिंह उर्फ श्यामवीर को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने जेल भेजने की कार्यवाही की है। माॅ के हत्यारे पुत्र ने कहा कि उसको किसी भी प्रकार का गम नही है। उसकी माॅ ने उसके पिता की हत्या की थी। चाचा के सहयोग से माॅ की भी पीट-पीट कर हम लोगो ने हत्या कर दी। अगर में उसको नही मारता तो वह मेरी भी हत्या करवा देती।