Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सभी के सहयोग से होगा विकास-आशीष

सभी के सहयोग से होगा विकास-आशीष

हाथरसः जन सामना संवाददाता। शहर को व्यवस्थित और अनुशासनात्मक बनाने के लिये अथक प्रयास पर बेहतर प्रयास कर हाथरस को माॅडल शहर बनायेंगे। कोमल काॅम्पलैक्स व्यापारी संघ द्वारा शहर के प्रथम नागरिक नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष शर्मा का नागरिक अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र कुमार गुप्ता व संचालक संघ के अध्यक्ष विमलेश बंसल ने की।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शहर में आम जनता के सहयोग से शहर को जाम से मुक्ति, पार्किग स्थल, घण्टाघर का सौन्दर्यीकरण, तालाब का सौन्दर्यीकरण व स्वच्छ शहर स्मार्ट शहर बनाया जायेगा। यह सब आम जनता के बिना सहयोग के नहीं होगा। हम जागरूक होंगे शहर जागरूक होगा तो शहर तरक्की करेगा। सभी व्यापारी भाईयों के सहयोग और स्वागत का दिल से आभार व्यक्त करता हूं और आप सभी की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगा।
संचालक विमलेश बंसल ने कहा कि शहर का प्रत्येक नागरिक उनके साथ है और पूरा सहयोग करने को तैयार है। अध्यक्षता करते हुए राजेन्द्र कुमार गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया और सभी व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वार्ड नं. 25 की सभासद बबिता वर्मा ने वार्ड की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान का भरोसा दिलाया और सभासद प्रतिनिधि दुर्गेश वर्मा का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में शैलेन्द्र सांवलिया, उमेश शर्मा, मनोज शर्मा, राजेश बंसल, मनीष चाचा, मुकेश अग्रवाल, राजीव माहेश्वरी, रमेशचन्द्र, कामेश्वर गुप्ता, ललित अग्रवाल, हरिओम वर्मा, गौरव, नीलेश अग्रवाल, अतुल गुप्ता, मोहित राजदीप, मौ. हनीफ खान, जितेन्द्र गांधी, अजय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, देवेन्द्र अग्रवाल, गौरव मित्तल, कौशिक जी, सागर कुमार, विष्णु, राजा, अजय शर्मा आदि सदस्य थे।