Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सरकारी ट्रामा सेन्टर में ओटी का हुआ शुभारम्भ

सरकारी ट्रामा सेन्टर में ओटी का हुआ शुभारम्भ

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सरकारी ट्रामा सेन्टर को बने लगभग कई वर्ष हो गये। आज तक इस में केवल आपातकाल विभाग की सेवाये दी जा रही थी। लेकिन सीएमएस के प्रयास से आज पहली वार ओटी चालू करने के साथ -साथ तीन आपरेशन किये गये। ट्रामा सेन्टर में आपरेशन का आज से क्रम चालू किया गया।
जिला अस्पताल में सपा शासन में सरकारी ट्रामा सेन्टर की स्थापना की गयी थी। उसके बाद उसको चालू किया गया, लेकिन ट्रामा सेन्टर में आपातकालीन सेवा ही लोगो को मिलती थी। जब से डा0 आर0के 0 पाण्डे का सीएमएस का चार्ज मिला उसके बाद ट्रामा सेन्टर को बदलने का काफी प्रयास किया गया। कुछ समय पूर्व अल्ट्रा साउण्ड मशीन चालू करने के बाद मरीजों को सुविधा देना शुरू किया, शनिवार को सुबह विगत काफी दिनों से ओटी चालने का प्रयास किया जा रहा था। वह प्रयास तीन सफल आपरेशन करने के बाद चालू किया गया। पहले दि नही स्वास्थ्य विभाग की एनसीडी में तैनात शशि पत्नी भोले निवासी करहल मैनपुरी के पित में पथरी होने पर सफल आपरेशन किया गया। वही दूसरा आपरेशन थाना नगला खंगर के गांव भदान निवासी रघुराजसिंह की पुत्र लक्ष्मी, शिकोहाबाद के शम्भू नगर निवासी धर्मेन्द्र की पुत्री कु0 खुश्बू के आंचल में गाठ पडने पर उसका आपरेशन कर गांठ का बाल निकाला गया। आपरेशन के दौरान डा0 पी0के0 गुप्ता , डा0 आलोक कुमार के साथ उसकी सहयोगी टीम रही। सीएमएस डा0 आर के पाण्डे ने बताया कि अस्पताल का सौन्दर्यीकरण के साथ विकास भी किया जा रहा है। मरीजों की सुविधा के लिए हर सम्भव प्रयास करने के लिए सभी का सहयोग अति आवश्यक है। सरकारी ट्रामा सेन्टर में फिलहाल चिकित्सकों के अभाव को देखते हुए औपचारिता के लिए अस्पताल के चिकित्सकों को वहां भेज कर अल्ट्रा साउण्ड मशीन का संचालन किया गया था। ओटी का भी शुभारम्भ हमारे चिकित्सकों द्वारा किया गया। तीन आपरेशन सरकारी शुल्क पर किये गये। जो गरीब जनता के लिए सराहनीय कार्य है। आपरेशन के लिए आगरा जाना होता था। वह कार्य अब सरकारी ट्रामा सेन्टर में किया जाने लगा है।