Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अशोक वाटिका में 108 पौधा का किया गया रोपण

अशोक वाटिका में 108 पौधा का किया गया रोपण

⇒महापौर ने इस सराहनी कार्य के लिए सभी को दिया धन्यवाद
⇒हरा भरा क्षेत्र वातावरण में लाता है परिर्वतन- नूतन राठौर
फिरोजाबादः एस0 के0 चित्तौड़ी। भारतीय जैन मिलन शाखा फिरोजाबाद द्वारा जिला अस्पताल में पौधा रोपण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें शहर की महापौर शाखा के लोगो जिला अस्तपाल के अधिकारियों द्वारा 108 पौधे लगाकर अस्पताल के वार्तावरण का बदलने का कार्य किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आयी पौधा रोपण कार्यक्रम में महापौर सुश्री नूतन राठौर ने कहा कि आज जो भारतीय जैन मिलन शाखा के पदाधिकारियों जिला अस्पताल के सीएमएस डा0 आर के पाण्डे की टीम द्वारा वार्ड नम्बर एक के पास अशोक वाटिका के रूप में जो पार्क स्थापित करते हुए लगभग 108 पौधो का रोपण विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर किया है। इस से अस्पताल का वार्तावरण बदलेगा। अस्पताल के माहौल को हरा भरा देखकर मरीजों को एक खुशी मिलेगी। साथ ही सुन्दर-सुन्दर फूल पौधे से उर्जा जो मिलेगी उससे भी मरीज के स्वास्थ्य में लाभ होगा। हारा भरा माहौल से भी वार्तावरण में बदलाव आता है। वृक्षा रोपण कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष सनत कुमार जैन रपरिया, महामन्त्री मयंक जैन प्रवीन कुमार जैन , डा0 राहुल जैन, डा0 अलोक कुमार, मंगलसिंह राठौर मुकुल गुप्ता आदि शाखा के दर्जनों पदाधिकारी अस्पताल के कर्मचारी चित्सिकक स्टाप आदि मौजूद था।