Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » साहित्यकार स्व0 पं0 बनारसीदास चतुर्वेदी का मनाया गया जन्मदिवस

साहित्यकार स्व0 पं0 बनारसीदास चतुर्वेदी का मनाया गया जन्मदिवस

जातिधर्म से हटकर किया था सामाजिक कार्य साहित्यकारों में अलग से भी उनकी पहचान- डा0 अपूर्ण चतुर्वेदी
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शहर के गांधी पार्क चैराहा पर स्थिापित प्रतिमा के पास आज सुबह स्व0 पं0 बनारसीदास चतुर्वेदी साहित्यकार का आज उपजा प्रेस क्लब, माथुर चतुुवेर्दी क्लव नगर निगम परिवार के तत्वधान में जन्म दिवस मानाया गया। जिसमें दर्जनों लोगो द्वारा प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उनके जीवन पर वाक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला। वही बाल्मीक समाज के लोगो द्वारा उनको याद किया गया।
शहर के गांधी पार्क चैराहा पर रविवार की सुबह से ही पत्रकारों के साथ चतुर्वेदी समाज के लोग एकत्रित होेने लगे। जहां उपजा प्रेस क्लव, माथुर चतुर्वेदी क्लब के साथ नगर निगम के लोगो द्वारा शहर के माने साहित्यकार स्व0 पं0 बनारसीदास चतुर्वेदी का जन्म जयन्ती के मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। इस मौके पर चतुर्वेदी क्लव के अध्यक्ष डा0 अपूर्ण चतुर्वेदी, ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दादा जी के नाम से उनका जाना जाता था। दादाजी शहर के माने हुए साहित्यकारों में से एक थे वह पत्रकार जगत में काफी लोगो को लेकर आये आज उनके जीवन से समाज के साथ साथ बुद्धिजीवि लोग उनके बताये मार्ग पर चलते है। शहर में सफाई की अलख जगाने वाले भी वही थी। जो आग सभी लोग एक साथ मिलकर चला रहे है। वही शहर की महापौर नूतन राठौर ने कहा कि शहर में आज पहलीबार महान पुरूष की प्रतिमा पर एक साथशहर के बुद्धिजीवि लोगो पत्रकारों के साथ मिलकर साहित्यकार के रूप में जाने जाने वाले दादा जी को मैं नमन करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्याणर्पन करने का मौका मिला। शहर में लगी हर प्रतिमाओं के जन्म दिवस पर उनका सम्मान प्रतिमाओं की साफ-सफाई के साथ रखरखा का आप लोगो के बीच संकल्प लेती हूॅ। इसी प्रकार सभी का सम्मान करती रहूगी। वही पत्रकारों में भी वाक्ताओं ने उनके जीवन पर काफी प्रकाश डाला। इस मौके पर उपजा प्रेस क्लव से द्विजेन्द्र मोहन शर्मा, राकेश शर्मा चुन्नू, उमाकान्त पचैरी ,सुनील वशिष्ठ, बनारसीदास भोला, संजीव भोला, राजेश जबरेवा, उमेश राठौर, अजय शर्मा, श्रीकृष्ण चित्तोडी, सन्तशरन रामू, लकी शर्मा, चतुर्वेदी क्लव से डा0 अपूर्ण चतुर्वेदी बादशहा वकील, हरीशचतुर्वेदी, नीलमणी चतुर्वेदी,संदीप तिवारी अतुल चतुर्वेदी आदि काफी लोग मौजूद रहे।
बाल्मीक समाज के लोगो के साथ भी मिलकर किया समाजिक कार्य
फिरोजाबाद। साहित्यकार स्व0 प0 बनारसीदास चतुर्वेदी दादा जी के जन्म दिवस के मौके पर बाल्मीक समाज के लोगो ने भी उनको माला पहनाकर याद किया। इस मौके पर चैकी गेट निवासी बाल्मीक समाज के सगीतकार मनोज कुमार भगवानदास उर्फ पचैरी बाल्मीक ने बताया कि महिला बाल कल्याण समिति के सहयोग से दादा जी ने हमारी समाज के लिए भी सामाजिक कार्य किये उनके मन में जाति धर्म से उठकर समाज सेवा थी, हमारी बस्ती में एक अन्धे बाबा के लिए वह अपने सिर पर रजाई रखकर बस्ती में देने आते थे। छोटे-छोटे बच्चो के लिए उन्होने एक बाल्मीक पाठशाला खुलबायी जो आज भी दादा जी को याद करती है। प्रेमदास बाल्मीक ने कहा कि दादा जी ने कभी भी जाति धर्म में लोगो को बाटने का कार्य नही किया था। आज बाल्मीक समाज के बीच बैठकर किसी भी समाज के गणमान्य लोग उनको गले नही लगाते है। दादा जी ने हमेशा बाल्मीक समाज के लोगो के बीच बैठकर ही सामाजिक कार्य किये थे।