Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ठंड से बचाव हेतु गरीबों को दिए गए कम्बल

ठंड से बचाव हेतु गरीबों को दिए गए कम्बल

औरैयाः ध्रुव कुमार अवस्थी। बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए शुक्रवार को जिला मुख्यालय सभागार में गरीब एवं असहाय पात्र लोगों को जनप्रतिनिधि एवं जिलाधिकारी की उपस्थिति में निशुल्क कंबल वितरित किए गए। शासन के निर्देशानुसार अधिक ठण्ड को देखते हुए माननीय सदर विधायक रमेश दिवाकर ने अपनी विधानसभा क्षेत्र से आये 70 लोगों को निशुल्क कंबल वितरित किए। वहीं दिव्यिापुर के विधायक लाखन सिंह राजपूत ने अपने क्षेत्र के आये साठ लोगों को कंबल वितरण किए जबकि भाजपा की जिला अध्यक्षा गीता शाक्य के द्वारा बिधूना क्षेत्र से आए लगभग 50 लोगों को कंबल प्रदान किए गये। कंबल वितरण के मौके पर सदर विधायक ने बताया कि प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार सदैव किसानों, गरीबों, पिछड़ों व शोषित लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। सरकार का उद्देश्य गरीबों एवं मजदूरों असहाय लोगों को लाभकारी योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना है। इसी क्रम में जनपद में बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए असहाय पात्र लोगों को निशुल्क कंबल वितरण किए जा रहे हैं। दिबियापुर विधायक ने कहा कि इस कंबल वितरण के द्वारा गरीबों असहाय लोगों को ठंड से बचने के काफी हद तक मदद होगी और जगह जगह अलाव एवं रैन बसेरा आदि की प्रशासन के द्वारा व्यवस्था की गई है जिससे कड़कड़ाती ठंड से बचा जा सके। जिलाध्यक्ष ने कंबल वितरण के बाद बताया कि सरकार के कड़े निर्देश है कि इस कड़कड़ाती ठंड से किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की हानि नही होनी चाहिए। यह सरकार गरीबों, शोषितों एवं उपेक्षित लोगों की सरकार है। जिलाधिकारी श्रीकांत मिश्रा ने बताया की शासन की ओर से एवं गेल इंडिया के द्वारा उपलब्ध कराये गये 1000 कंबलो को 2 जनवरी 2018 को समस्त तहसीलों मे सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर गरीब एवं असहाय पात्र लोगों को निशुल्क वितरित किए जाएंगे। साथ ही बताया कि तहसीलों एवं नगर निकायों के अंतर्गत जलाए जा रहे अलाव व रैन बसेराध् अस्थाई शेल्टर होम की मूलभूत सुविधाओं के सत्यापन हेतु तहसील औरैया में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील बिधूना में परियोजना निदेशक डी आर डी ए एवं तहसील अजीतमल में जिला विकास अधिकारी के निर्देशन में एक टीमों का गठन किया गया है यह टीम मूलभूत सुविधाओं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगी। नगर पालिका और नगर पंचायतों में स्थान चिन्हित कर स्थायी रैन बसेरा बनाया जाएगा और असहाय व गरीब पात्र व्यक्तियों को अन्य सुविधाएं व सहायता प्रदान की जाएगी। इस मौके पर अपर जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार नायब तहसीलदार व अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।