Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » घने कोहरे की धुंध ने रोकी वाहनों की रफ्तार

घने कोहरे की धुंध ने रोकी वाहनों की रफ्तार

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शुक्रवार को बीते दिन की अपेक्षा गलन और अधिक रही। इतना ही नहीं घने कोहरे के कारण सड़क पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी धीमी रही। इस मौसम के चलते कई एक अपने घरों से दोपहर तक धूप निकलने के बाद ही निकले। इसलिए कामकाज भी लेट ही शुरू हुये।
बीते दिन से सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जहां बीते दिन कोहरे की धुंध से परेशान किया था तो शुक्रवार को घने कोहरे के साथ बढ़ी गलन और दोपहर तक ओस की हल्की हल्की बूंदे टपकते रहने से सड़कांे पर चलते लोग काफी परेशान हुये। वहीं घरों में लोग रजाईयां से बाहर नहीं निकले, जब दोपहर धूप निकलने के बाद मौसम थोड़ा साफ हुआ उसके बाद ही लोगों ने अपने घरों से निकलना बेहतर समझा। शहर के प्रमुख चैराहों व सड़कों पर छायी कोहरे की धुंध के कारण वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही तो कई एक जगह तो लोग तापने को कुछ न मिलने पर अखबार जलाकर ही तापते दिखे। इस तरह सर्दी का असर दोपहर तक खूब दिखा। दोपहर को सूरज की किरणें निकलने के बाद लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। सर्दी के चलते बाजारों में भी सन्नाटा छाया रहा। ग्राहक कम ही दिखे।