Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अब उड़ के पहुॅचो दिल्ली

अब उड़ के पहुॅचो दिल्ली

p2कानपुर, जन सामना संवाददाता। कानपुर से देश की राजधानी जाने के लिए अब उड़कर जाने का विकल्प भी मौजूद है। 10 दिसंबर नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने एयर इंण्डिया की विमान सेवा का उद्घाटन करते हुए उड़ान सेवा का शुभारंभ किया। इसी के साथ व्यापारियों, नौकरीपेशा सहित जनसामान्य के लिए उड़ान सेवा की सुविधा का लाभ कानपुर व आसपास के कई जिलों के नागरिको को मिलेगा। इसी के साथ यात्रियों को देश के अन्य राज्यों सहित विदेश जाने को भी इस उड़ान से कनेक्टिविटी के साथ बहुत फायदा मिलेगा। उद्घाटन के दौरान कानपुर सांसद डॉ0 मुरली मनोहर जोशी, भोले सिंह अशोक दोहरे, विधायक सत्यदेव पचैरी, रघुनंदन सिंह भदौरिया, अरुण पाठक एम एल सी, जिलाध्यक्ष अनिता गुप्ता, उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी एवं भाजपा दक्षिण जिले के जिलामंत्री संजय कटियार, प्रकाश पाल, मनीष मिश्रा, अचल गुप्ता, मंडल महामंत्री संतोष जयसवाल, पवन सविता और अजय प्रताप वर्मा, अजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।