Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दिव्यांग दया नही सेवा का हकदार: राकेश कुमार सिंह

दिव्यांग दया नही सेवा का हकदार: राकेश कुमार सिंह

सक्षम समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मण्डल का दो दिवसीय कार्यक्रम
कार्निया अंधत्व मुक्त भारत अभियान के साथ ही दिव्यांगों के हितार्थ कार्य संगठन कार्य कर रहा है जो प्रशंसनीय: राहुल
दिव्यांग दया नही सेवा का हकदार, अहम दायित्व दे जिससे वे राष्ट्र के आर्थिक विकास व तरक्की में सहयोग करके सहायक बने: राकेश कुमार सिंह
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। अकबरपुर महाविद्यालय में सक्षम समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मण्डल द्वारा सक्षम द्वारा कार्नियां अंधत्व मुक्त भारत अभियान के तहत दिव्यांगजनो के विकास सहायतार्थ आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि सक्षम द्वारा कार्निया अंधत्व मुक्त भारत अभियान के साथ ही दिव्यांगों के हितार्थ कार्य कर रही है ज्ञात कराया गया है समाजसेवा विशेषकर दिव्यांगों के लिए सेवाभाव से कार्य करना एक पवित्र कार्य है। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगों के विकास के लिए अनेक योजना चला रखी है। संस्था सरकार की योजनाओं की भी कार्यक्रम में जानकारी देकर लोगों को लाभ दिलाये। उन्होंने कहा कि दिव्यांग दया नही सेवा का हकदार है। उन्हें अहम दायित्व देना चाहिए जिससे वह राष्ट्र के आर्थिक विकास में तरक्की में सहयोग करके सहायक बन सके। उन्होंने कहा कि मेरे भी एक परिजन जोकि दिव्यांग है लेकिन वह मेहनत व लगन के साथ सरकारी कार्य कर रही है। जरूरत है परिजनों को सहयोग देने की।
जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री ने भी अपनी कार्निया अंधत्व मुक्त भारत अभियान के तहत अपनी कार्निया दान देने के साथ ही दिव्यांगजनों के सक्षम की स्थापना विकास के लिए हुई है की प्रशंसा की। विषय विशेषज्ञ, प्रान्तीय अध्यक्ष जयशंकर पाण्डेय, प्रशान्त मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगों के विकास हेतु समर्पित संगठन सक्षम द्वारा 42 प्रान्तों के 342 जनपदो में सक्षम संगठन कार्य कर रहा है। कार्निया अंधत्व मुक्त भारत अभियान के साथ ही दिव्यांगों के हितार्थ कार्य संगठन कार्य कर रहा है जो प्रशसनीय कार्य है। संगठन नेत्र जोकि अनमोल है इसका ख्याल रखना जरूरी है के विषय में जागरूकता के अलावा नेत्र दान व कार्निया दान आदि कराने के लिए लोगों को प्रेरित करने का कार्य कर रहा है। नेत्र सदेव जीवित रहते है इस लिए नेत्रदान कार्निया दान आदि के प्रति जागरूक होकर आमजन को आगे लाये। इस मौके पर नगर पंचायत के चेयरमैन पति बबलू कटियार, डा. नरेन्द्र द्विवेदी, डा. विरेन्द्र शर्मा, महाविद्यालय के प्राचार्य आरके चतुर्वेदी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने छात्राओं द्वारा तैयार रंगोली को देखा।