Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसी भी दशा में मिलावट खोरों को नहीं छोड़ना हैः मण्डलायुक्त

किसी भी दशा में मिलावट खोरों को नहीं छोड़ना हैः मण्डलायुक्त

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। कोई भी समस्या तभी हल होगी जब जनता एवं प्रशासन साथ-साथ हो जिला प्रशासन के साथ मिल कर आम जन मानस को मिलावट खोरों के खिलाफ जंग छेड़ना होंगी। क्योंकि अपने शरीर के साथ-साथ दूसरो के भी स्वास्थ्य का ध्यान रखना ही मानवता हैं किसी भी दशा में मिलावट खोरों को नही छोड़ना है। उक्त उदगार आज मण्डलायुक्त मो० इफ्तेखारुद्दीन ने डीएवी कॉलेज के प्रेक्षागार में खाद्य मिश्रण पर एक तीन दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से मिलावटी भोज्य प्रदार्थो की पहचान हेतु वैज्ञानिक तकनीकी से मिलावटी खाद्य पदार्थो के बारे में जानकारी होगी तभी हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बच्चों में इस तरह के आयोजन कराकर उन्हें खाद्य पदार्थो के अच्छे बुरे की पहचान होगी इसके प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे अपने आस पास मिलावट खोरों के खिलाफ जंग छेड़ कर अपने भाई बहनो की मदद करने और इस कार्य के लिए जिला प्रशासन का भी सहयोग करें।
मण्डलायुक्त ने कहा की ये मिलावटी समान बेचने वालों को चेतावनी है कि अब इस अभियान में हमारा युवा भी कन्धे से कन्धा मिलाकर आगे आयेगा तभी समाज की इस गम्भीर समस्या का अंत होगा। उन्होंने ने कहा कि मुझे खुशी है कि यहां के प्रचार्या भी मिलावट के खिलाफ गम्भीर हुए है और अपने छात्रों के माध्यम से मिलावट खोरों पर अंकुश लगायेंगे। मिलावटी समान की जानकारी वैज्ञानिक तरीके से कराने के बाद अंकुश लगेगा। इस कार्यशाला में प्राचार्य प्रो० एल० एन० वर्मा, डा० शशि प्रभा अग्रवाल के तकनीकी सहयोग से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डा० अलोक पाण्डेय, डा० चंद्र सौरभ, डा० पंकज टण्डन, डा0 सम्यता, डा० प्रतिमा त्रिपाठी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।