Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अज्ञात वाहन ने बाराती रौंदे

अज्ञात वाहन ने बाराती रौंदे

सासनी, जन सामना संवाददाता। आगरा अलीगढ़ राजमार्ग स्थित गांव समामई के निकट एक अज्ञात वाहन ने बारात में नाच रहे लोगों को रौंद दिया। जिसमें तीन लोग घायल हो गये। एक घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार गांव समामई के निकट एक मैरिज होम में बारात आई थी। जिसमें बारात चढ़त के दौरान लोग नाच गा रहे थे। इसी बीच तीन लोग नाचते-नाचते सड़क पर आ गये तभी अलीगढ़ की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने तीनों लोगों को रौंद दिया। दो लोग तो मौके पर ही सड़क पर गिरकर घायल हो गये। इस दौरान वाहन चालक वाहन को भगाकर ले गया। एक युवक वाहन के वॉनेट पर टंगा चला गया। काफी दूर जाकर चालक ने वॉनेट पर युवक को सड़क पर गिरा दिया और वाहन सहित भाग गया। घटना की जानकारी होने पर बाराती एवं राहगीरों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में घायलों को सीसचसी लाया गया। जहां रास्ते में गिरे युवक को भी बारातियों द्वारा उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने घायलों का उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मगर एक घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। घटना में दिलीप पुत्र राजेन्द्र निवासी छतारी जिला बुलंदशहर, रवि पुत्र रामबाबू सासनीगेट अलीगढ़, बंटी पुत्र रोशन सिंह निवासी थाना क्वारसी अलीगढ़ घायल हो गये।