Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारी घोषित

विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारी घोषित

हाथरस, जन सामना संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल द्वारा गिजरौली में जनता भवन पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्रनाथ चतुर्वेदी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला मंत्री कैलाश कूलवाल व नगराध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि विहिप एक सामाजिक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन है। जिसके मुख्य आयाम बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृ सेवक है। जिनका मुख्य कार्य नारी सम्मान, मठ मंदिर रक्षा, साधु संत, धर्माचार्य, संस्कार, संस्कृति की रक्षा करने का कार्य करती है। साथ ही धर्मान्तरण रोकना, गौरक्षा करना है। सभी लोग विहिप की विचारधारा से जुड़ कर हिन्दुत्व की रक्षा करना सबसे बड़ा धर्म है। विहिप के जिलाध्यक्ष की संस्तुति पर जिला मंत्री द्वारा नवीन दायित्वों की घोषणा की गई जिसमें अनुराग शर्मा को नगर सहसेवा प्रमुख, पंकज कुमार को नगर सहसंयोजक बजरंग दल के दायित्वों की घोषणा की गई।
गिजरौली वार्ड में रवि दिवाकर अध्यक्ष, मोहित कुमार उपाध्यक्ष, विशाल चैहान सहमंत्री, प्रशान्त शर्मा संयोजक बजरंग दल, विपिन कुमार गौरक्षा प्रमुख, मोहित ठाकुर सहसंयोजक के दायित्वों की घोषणा ऊं उच्चारण की ध्वनि से सर्वसम्मति द्वारा सहमति प्रदान की गई। बैठक में पिंटू, अवधेश पाराशर, शुभम् शर्मा, योगेश, हेतराम, रोहित पंडित, आकाश कुमार, अवनीश कुमार, सुधीर सिंह, राजा कूलवाल, विपिन कुमार, जयवीर, पवन शर्मा आदि उपस्थित थे। संचालन सहमंत्री मनोज वाष्र्णेय ने किया। प्रसाद का वितरण पंकज ठाकुर ने किया।