Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कोमल फाउण्डेशन का सराहनीय प्रयास जिला जेल में महिला बन्दियों को बांटे कम्बल

कोमल फाउण्डेशन का सराहनीय प्रयास जिला जेल में महिला बन्दियों को बांटे कम्बल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कोमल फाउण्डेशन एवं श्री गीता जनकल्याण शिक्षा समिति के द्वारा तथा आईडीएफ के सहयोग से जिला कारागार फिरोजाबाद में महिला बन्दियों को कंपकंपाती ठंड से बचने के लिये कम्बल वितरण जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान एवं जेलर पीके त्रिपाठी, डिप्टी जेलर शैलेश कुमार सिंह तथा संस्था अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया द्वारा वितरण किये गये। जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना बहुत ही पुण्य का कार्य होता है। आज संस्था द्वारा महिला बन्दियों को कम्बल वितरण किये गये है। यह अत्यंत सराहनीय है। इस कार्य के लिये संस्था के सभी पदाधिकारी प्रशंसा के पात्र हैं। जेलर पीके त्रिपाठी एवं डिप्टी जेलर शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा किया गया कार्य बेहद सराहनीय है। संस्था अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने कहा कि हमारी संस्था निरंतर जरूरतमंदों की मदद करती रहती है। कम्बल वितरण कार्यक्रम में कोमल फाउण्डेशन महिला शक्ति की अध्यक्षा केके गांधी, निशा शर्मा, योगाचार्य अंकित वर्मा, सौरभ लहरी, शिवराज सिंह, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।