Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गुरू गोविन्द सिंह की जागृति यात्रा के स्वागत को उमड़ी भीड़

गुरू गोविन्द सिंह की जागृति यात्रा के स्वागत को उमड़ी भीड़

2016-12-14-05-ravijansaamnaहाथरस, जन सामना संवाददाता। गुरू गोविन्द सिंह के 350 वें प्रकाशोत्सव पर्व पर बिहार के पटना साहिब से शुरू हुई जागृति यात्रा कल शाम हाथरस पहुंची और जागृति यात्रा जैसे ही अलीगढ़ रोड स्थित गुरूद्वारे पहंुची वैसे ही गुरूद्वारा के प्रधान व प्रमुख समाजसेवी तजवन्त कालरा, मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरपाल सिंह, सपा के शहराध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा (बंटी भैया), समाजसेवी नवीन अरोरा के नेतृत्व में पुष्प वर्षा के बीच जागृति यात्रा में साथ आये संगत के प्रमुख लोगों का माल्यार्पण व शाॅल उढ़ाकर स्वागत सत्कार किया गया। विशाल जागृति यात्रा के रथनुमा भव्य बस में गुरू गोविन्द सिंह के हस्तलिखित गुरू ग्रंथ साहिब, गुरूजी के शस्त्र, चोला, तोप के दर्शनों के लिये लोगों का तांता लग गया। बस के चारों ओर संगत के लोग जयघोष करते हुये साथ चल रहे थे। महिलाओं का जत्था साथ में संकीर्तन करते हुये चल रहा था। बागला जिला अस्पताल के सामने पालिका बाजार स्थित यू लाइक इलैक्ट्रोनिक्स के मालिक नवीन अरोरा के नेतृत्व में पालिकाध्यक्ष श्रीमती डौली माहौर व बासुदेव माहौर, मनोनीत सभासद प्रशान्त शर्मा, प्रमुख युवा समाजसेवी रवि चैहान आदि द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया और लोगों को जलपान कराया गया।
यात्रा का स्वागत करने वालों में सेठ हरचरनदास गल्र्स इंटर कालेज के सहप्रबंधक कैलाशचन्द जैन, नानकसिंह, बलवीर सिंह बल्ले भाई, संजय अरोरा, हैप्पी अरोरा, रामू अरोरा, विजय चोपड़ा, कालू गुरू, ब्रजमोहन शर्मा, रवि मामा, ईशान अरोरा, किशन अरोरा, काके बाबू, आर. सी. नरूला, ओमप्रकाश सलूजा, प्रवीन वाष्र्णेय, सरदार चम्मेल सिंह, पन्नासिंह, रंजीत सिंह, रवेन्द्र सिंह, राजेश सिंह (गुड्डू), शेर सिंह, डा. जगदीश सिंह, स्वराज मलिक, छत्रपति सिंह, रामू अरोरा, अरूण मांटू, सुभाष अरोरा, तेजपाल सिंह जेई, सभासद मनीष अग्रवाल, विशाल शर्मा, राजा मलिक, शैलेन्द्र सांवलिया, बिरजो पहलवान, योगेन्द्र कुमार, सोनू कुमार, कपिल अरोरा, नरेन्द्र अरोरा (पप्पू चाचा), जहीर खान, रिजवान अहमद कुरैशी आदि थे।