Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आखिर शहर को गन्दगी से कब मिलेगी निजात………..

आखिर शहर को गन्दगी से कब मिलेगी निजात………..

शहर मे लगे गन्दगी के अम्बार जिला अस्पताल के पास फैली गन्दगी

शहर में यह कैसा स्वच्छता अभियान कि सफाई होती है लेकिन फिर भी गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर निगम को स्वच्छता अभियान के चलते उत्तर प्रदेश में पहले नम्बर पर लाने के लिए महापौर नगर आयुक्त दिन रात एक कर रहे है। लेकिन स्वच्छ भारत का सपना मोदी का फिरोजाबाद नगर निगम की अनदेखी कभी पूरा नही होने देगी। जिसे चहे नगर की जनता को दोष ठहराया जाये य नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों को भी दोषी बताया जाये। बताते चले कि देश के साथ -साथ प्रत्येक प्रदेश जिला स्तर पर स्वच्छ भारत का सपना जो देश के प्रधान मन्त्री के साथ पूर्व नेताओं ने देखा था। उसके लिए करोडा रूपया प्रचार प्रसार में सरकारों द्वारा खर्च किया जा रहा है। लेकिन फिरोजाबाद भी इस अभियान में पीछे दिखायी नही दिया। नगर निगम की महापौर नूतन राठौर अपने पार्षदों नगर निगम के अधिकारियों को लेकर दिन रात जगह-जगह जागरूक रैली के साथ हर स्थान पर स्वच्छ भारत का सपना देखा था। लेकिन इस सपने का क्या इसी तहर से पूरा किया जायेगा। कि शहर में जिधर देखों उधर ही गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है। खुले में शौच को मुक्त कराने का कागजी घोडा तो दोड गया लेकिन खुले में हर जगह लघुशंका सफाई के बाद कूडे के ढेरों को देर सांय से उठाना इतना ही नही मलिन बस्ती का कूडा जगह-जगह से उठाकर उसी बस्ती में डाल देना यही स्वच्छ भारत रहेगा। वार्ड नम्बर 27 के पार्षद हरीओम गुप्ता कि शिकायतो के बाद भी मालवीय नगर रेलवे लाइन पर शहर का कूडा डालना बन्द नही होता है। कई इलाकों से कूडा एकत्रित कर रेलवे लाइन के किनारे डाल देते है उसके बाद धीरे-धीरे कर पूरे दिन वहां से उठाया जाता है। इतना ही नही मालवीय नगर सीवर के समीमप खाली मैदान गन्दगी का जीता जगता उधारण स्वच्छ भारत मिशन को मुह चिडाने का काम कर रहा है। इतना ही नही जिला अस्पताल के पास जहां हर समय सफाई रहनी चाहिये वहां भी सड़क के किनारे गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है। उक्त मामले में नगर आयुक्त जितेन्द्र कुमार ने फोन पर बताया कि हमारे संज्ञान में यह जानकारी नही है। सुबह देख कर उक्त समस्या का सही कराया जायेगा।