Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यह कैसा मोदी-योगी जी का सफाई अभियान

यह कैसा मोदी-योगी जी का सफाई अभियान

यमुना नदी में फैली गन्दगी मरे पडे़ पशु

यमुना मईया पूछ रही है सभी से यही सवाल……..
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शहर से लगभग दूर यमुना नदी रो-रोकर शहर के लोगो से स्वच्छता के लिए गुहार लगा रही है। सरकारें भी यमुना सफाई के साथ-साथ गन्दगी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने की योजनायें आयी लेकिन फिरोजाबाद की यमुना नदी रो-रोकर गन्दगी को अपने में समाये हुए है। उसको साफ करने वाला कोई नजर नही आ रहा है। बताते चले कि कोर्ट के आदेशानुसार गंगा -जमुना गन्दी न हो इस के लिए देवी देवताओं के विर्षजन पर रोक लगा दी गयी। गणेश विर्षजन, दुर्गा विर्षजन वाले दिन प्रशासन को भारी मात्रा में यमुना नदी पर लगा दिया जाता है। कि कोई भी यमुना नही को गन्दा न कर सके। बाकि दिनों में चाहे कितनी भी गन्दगी क्यो न हो इस को कोई भी देखने वाला नही है। आज भी शहर की यमुना नदी लोगो से रो-रोकर सफाई की गुहार लगा रही है। सडे जानवरों के साथ पोलोथिन, गन्दगी से यमुना नदी पटी हुई है। इस ओर किसी का ध्यान नही है।