Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध हालत में युवक के हाथ में लगी गोली

संदिग्ध हालत में युवक के हाथ में लगी गोली

पडोसी पर रूपये के लेने-देने को लेकर गोली मारने का लगाया आरोप
पुलिस ने मामले को बताया संदिग्ध
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला रोड ओमनगर शीतल कालौनी में घर पर बैठे एक युवक को संदिग्ध हालत में गोली लगने से घायल हो गया। घायल ने पडोस के ही तीन लोगो के खिलाफ गोली मारने की बात कही। पुलिस ने कहा कि मामला संदिग्ध है। थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला रोड ओमनगर शीतल कालौनी निवासी 28 वर्षीय राजकुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह विगत रात्रि में अपने परिजनों के साथ कमरे में बैठा टीवी देख रहा था। उसी दौरान अचानक गोली उसके हाथ में आकर लग गयी। जिससे वह लहु-लुहान होकर घायल हो गया। घायल को परिजनों ने आनन -फानन में रात्रि में ही उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया। घायल की माने तो गोली पडोस के ही अजय यादव उसके पिता सुरेश व निन्ने ने मारी है। क्यो कि उक्त लोगो से रूपयों को लेकर विगत दिन विवाद हो गया था। लेकिन रात्रि से दोपहर तक घायल के परिजन थाने में तहरीर देने के लिए नही गये। सांय के समय थाना प्रभारी उत्तर लोकेश भाटी स्वय घटना की जानकारी होने पर जिला अस्पताल पहुचे। वहा से घायल को पिता को गाडी में विठाकर थाने ले गये। सांय से लेकर दोपहर तक पुलिस को घटना की जानकारी न देने से मामला संदिग्ध प्रतित हो रहा था। उक्त मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतित हो रहा है। दोनो पक्षों में रूपयों को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। दोनो लोगो में विगत दिन सुलहनामा भी हुआ है। आज दूसरे पक्ष को घायल पक्ष द्वारा पैसे देने थे। फिलहाल पिता से घटना की जानकारी की जा रही है।