Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर पालिका कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

नगर पालिका कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

इटावाः राहुल तिवारी। नगर निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के आवाहन पर नगर पालिका कर्मचारियों ने बाहों पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। मोर्चा के अध्यक्ष राजीव यादव, महामंत्री सुनील वर्मा ने बताया कि प्रदेश के निकाय कर्मचारियों की 15 सूत्रीय मांगों के समर्थन में नगर पालिका कर्मचारियों ने भी प्रांतीय नेतृत्व के आव्हान पर बांहों में काली पट्टी बांधकर सरकार का विरोध कर अपना-अपना कार्य किया। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि सरकार ने समय रहते निकाय कर्मचारियों की न्यायोचित 15 सूत्रीय मांगो की पूर्ति नहीं की तो पूर्व से प्रस्तावित जीपीओ पार्क लखनऊ पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध करने वालों में प्रमुख अनिल बाजपेई, आनंद प्रकाश शुक्ला, गोपाल तिवारी, कलीम इलाही, आकाश प्रताप सिंह, लइक अहमद, मनोज यादव, मधुसूदन पाल, रवि गोयल, इसरार खान सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।