Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विधायक लखनऊ में तो टीम हाथरस में भाजपा में शामिल

विधायक लखनऊ में तो टीम हाथरस में भाजपा में शामिल

हाथरस, जन सामना संवाददाता। हाथरस के सदर विधायक गेंदालाल चैधरी आज जहां लखनऊ में भाजपा में शामिल हो गये हैं वहीं उनकी पूरी टीम व साथी हाथरस में बसपा को छोड भाजपा में दर्जनों की संख्या में शामिल हो गये हैं।
मथुरा रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आज भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार के समक्ष सदर विधायक गेंदालाल चैधरी की टीम व बसपा नेताओं ने आज भाजपा में शामिल होकर भाजपा की सदस्यता ली है। शामिल होने वालों में भगवान सिंह भारती, डा. चन्द्रभान भारत, राजकपूर, ठाकुरदास, मुकेश कुमार, अरविन्द कुमार, मनोज कुमार, राकेश कुमार, राजकुमार, होशियार सिंह, प्रदीप सागर, भगवान सिंह प्रधान, गजराज सिंह, गोविन्द सिंह टीटू, जितेन्द्र सिंह, सोनू, मुकेश कुमार व नीतेश कुमार आदि दर्जनों लोग हैं।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामवीर सिंह भैयाजी, जिला महामंत्री डा. चन्द्रशेखर रावल, डा. एसपीएस चैहान, जिला उपाध्यक्ष गौरव आर्य, धीरेन्द्र सिंह चैहान, जिला कोषाध्यक्ष संजय सक्सैना, मीडिया प्रभारी डा. राजीव सेंगर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अखिलेश गुप्ता, ब्रजेश चैहान, नेत्रपाल सिंह चाहत, प्रेमपाल सिंह सोलंकी, भाजपा शहराध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय, महामंत्री राकेश शर्मा अनाडी व अशोक कुमार गोला, भास्कर सिंह, यतेन्द्र वाष्र्णेय आदि मौजूद थे।