Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिवाजी महाराज का मनाया जन्मोत्सव

शिवाजी महाराज का मनाया जन्मोत्सव

कानपुरः अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा, कानपुर के तत्वावधान में मोतीझील स्थित शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर शिव छत्रपति महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया गया।
महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुदामा प्रसाद अकेला ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का दिन है।इस पर्व को सभी को मनाना चाहिए क्योंकि शिवाजी जैसे महान व्यक्तियों के त्याग व बलिदान के कारण आज हम सब आजादी के साथ खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
वहीं जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने कहा कि शिवाजी महाराज भारतीय स्वराज्य क्रान्ति के जनक, समतावादी, मानववादी और वैज्ञानिक सोंच रखने वाले महान व्यक्ति थे। उन्होंने अपने राज्य में किसानों व जवानों को कभी कष्ट में नहीं रखा। उनकी हर जरूरत व दुखदर्द को समझा।
इस मौके पर राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, वीवी सचान, वेद प्रकाश उत्तम, डा आर सी पटेल, रूपेश गंगवार, दिनेश कटियार, सुबोध चैधरी, हीरा पटेल, रामरूवरूप सचान, राज कुमार कटियार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।