Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छोलाझाप चिकित्सक द्वारा गर्भपात करने से महिला की मौत

छोलाझाप चिकित्सक द्वारा गर्भपात करने से महिला की मौत

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चिकित्सक को किया गिरफ्तार
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना रसूलपुर क्षेत्र के एक झोलाछाप चिकित्सक के घर गर्भपात के दौरान महिला की हालत खराब होने पर आगरा जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। मृतका के परिजनों ने शव को रख विरोध किया। सूचना पर पहुची पुलिस ने चिकित्सक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना रसूलपुर क्षेत्र के रसूलपुर क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी धनपाल की 30 वर्षीय पत्नी अनीता की विगत दो दिन पूर्व पेट में दर्द उठने के बाद बीमार हो गयी। जिसको पास के ही छोलाझाप चिकित्सक डा0 जेपी दक्ष की क्लीनिक पर लेकर गयी। जहां उसका उपचार के दौरान लगभग डेढ़ माह का गर्भ होने पर खराब हो गया। चिकित्सक ने अपनी पत्नी द्वारा अनीता का गर्भपात करा दिया। उसके बाद उसकी हालत खराब हो गयी। महिला को चिकित्स ने आगरा ले जाने की सलाह दी। महिला को आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को चिकित्सक के घर पर रख कर विरोध करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वही चिकित्सक को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। अनीता राठौर की मौत की जानकारी होने पर नगर निगम की महापौर नूतन राठौर परिजनों से मिलने गयी, उसी दौरान अस्पताल में समाज के लोगो से वार्ता करने लगी। परिजनों ने महापौर पर राजनिति करने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोगो से नही मिली समाज के लोगो से मिलकर महापौर निकल गयी।