Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विषाक्त सेवन से महिला अचेत

विषाक्त सेवन से महिला अचेत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना रामगढ़ क्षेत्र के नगला मिर्जा बड़ा में विषाक्त सेवन से एक महिला अचेत हो गयी। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। थाना रामगढ़ क्षेत्र के नगला मिर्जा बडा निवासी यादुवेन्द्र की 32 वर्षीय पत्नी कुसुमा देवी ने विगत रात्रि अज्ञात कारणो के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे वह अचेत हो गयी, जिसको आनन -फानन में परिजनों द्वारा उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया।