Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कमल मेला का हुआ विधिवत आगाज

कमल मेला का हुआ विधिवत आगाज

2016-12-16-05-ravijansaamnaहाथरस, जन सामना संवाददाता। आज सासनी के के.एल. जैन इण्टर काॅलेज के क्रीड़ा स्थल में भारतीय जनता पार्टी के ‘कमल मेला’ का विधिवत आगाज़ हुआ। मेले के उद्घाटन के लिए ब्रजक्षेत्र के कोषाध्यक्ष नवीन जैन यहां आये और जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, मेले के जिला संयोजक गौरव आर्य, सह-जिला संयोजक डा. चन्द्रशेखर रावल, हाथरस विधानसभा के संयोजक रूपेश उपाध्याय, सह-विधानसभा संयोजक विक्रम सिंह जादौन, सादाबाद के विधानसभा संयोजक चै. रामकुमार वर्मा, सिकन्दराराऊ विधानसभा के संयोजक लक्ष्मण राजपूत, सह-विधानसभा संयोजक रवि बाबू बघेल प्रकाशचन्द्र शर्मा, रमेशचन्द्र आर्य, जिला महामंत्री डा. एस.पी.एस. चैहान, रूपेश उपाध्याय, धीरेन्द्र सिंह चैहान, ब्रजेश चैहान, श्रीमती मधुबघेल, पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह आचार्य, सुभाष सैंगर, मा. सत्यपाल सिंह मदनावत, वीरेन्द्र सिंह राणा, पूर्व विधायक देवकी नन्दन कोरी, प्रताप चैधरी, जिला कोषाध्यक्ष संजय सक्सैना, रामवीर सिंह भैयाजी, विधायक गेंदालाल चैधरी, श्रीमती अखिलेश गुप्ता एवं जिले की पूरी टीम के साथ नील गगन में भगवा रंग के गुब्बारे उड़ाकर बेहद खूबसूरत अन्दाज़ में ‘कमल मेला’ का शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर ‘चल कमल के संग चल-चल….; जैसे गीत बजाये गये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नवीन जैन ने मेले के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके माध्यम से केन्द्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता के बीच पहुंचाना है। मले मे लगी विभिन्न स्टाॅलें प्रतीकात्मक रूप से कोई न कोई सन्देश प्रसारित करती हैं जो निश्चित ही जनता को प्रभावित करेंगी।

जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने कहा कि मेले हमारी भारतीय संस्कृति में खुशहाली और उन्नति के प्रतीक माने गये हैं और भारतीय जनता पार्टी का यह ‘कमल मेला’ भी यह सन्देश देता है कि अब उत्तर प्रदेश की उन्नति और समृद्धि के दिन आने वाले हैं। मेले के जिला संयोजक गौरव आर्य एवं सह-जिला संयोजक डा. चन्द्रशेखर रावल ने बताया कि मेले में पहले दिन से ही विद्यार्थी एवं दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से जनता बहुतायत में आ रही है जो इस बात का द्योतक है कि जनता में भाजपा के प्रति विश्वास और मजबूत हो रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, मेले के जिला संयोजक व जिला उपाध्यक्ष गौरव आर्य, सह-जिला संयोजक व जिला महामंत्री डा. चन्द्रशेखर रावल, जिला उपाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह सोलंकी, सादाबाद विधानसभा प्रभारी अविनाश तिवारी, मण्डल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, मण्डल महामंत्री दिनेश तोमर, कोमल सिंह तोमर, शिवदेव दीक्षित, आदेश पाठक, क्रमल कुमार वाष्र्णेय, आनन्द कुमार पाठक, रूपकिशोर सैंगर, सत्यपाल सिंह सैंगर, डा. राजीव सिंह सैंगर, राॅकी चैहान, संजय शर्मा, सुनीत आर्य, नन्दिनी देवी, अशोक कुमार, भगवती प्रसाद कुशवाह, कुलदीप चैहान, कुलदीप परमार, कु. दुर्गेश सैंगर, सतेन्द्र सिंह, राजपाल सिंह दिसवार, नेत्रपाल सिंह चाहत, राजकपूर आदि अनेक भाजपाई उपस्थित रहे।