Wednesday, April 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सीरिया में हो रहे कत्लेआम के खिलाफ किया प्रदर्शन

सीरिया में हो रहे कत्लेआम के खिलाफ किया प्रदर्शन

कानपुरः स्वप्निल तिवारी। सीरिया में हो रहे कत्लेआम के खिलाफ उ प्र उद्योग व्यापार संगठन, सपा व्यापार सभा से जुड़े व्यापारियों और सदस्यों ने बाँसमण्डी चैराहे पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शन करने वालों ने सीरिया में हजारों की तादाद में मासूम बच्चों समेत निर्दोषों के बर्बरतापूर्वक कत्लेआम के खिलाफ हाथों में फूल लेकर मारे गए निर्दोषों को श्रद्धाजंलि अर्पित दी और फांसी के फंदे दिखाकर दोषियों के लिए सजाए मौत की मांग करते हुए सीरिया के पूर्ण व्यापारिक और राजनायिक बहिष्कार की भी मांग की। इंसानियत का कत्ल बंद करो, सीरिया का व्यापारिक बहिष्कार करो, बम बरसाना बंद करो, सीरिया में जुल्म बंद करो के नारों के साथ भारी संख्या में मौजूद हिन्दू, मुस्लिम, सिख धर्म के व्यापारियों और सदस्यों ने कहा कि सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार द्वारा करवाई जा रही बमबारी से मासूमों का कत्लेआम हो रहा है। अधिकांश निहत्थे मुस्लिम समाज की औरतों और बच्चों के साथ खून की होली खेली जा रही है। जिससे इंसानियत शर्मिंदा हो रही है। यह किसी देश का कानून नहीं है कि निहत्थे और मासूमों पर जुल्म ढाया जाए। सीरिया में विद्रोहियों के खात्मे के नाम पे हो रही बमबारी में बेगुनाह लोगों का कत्लेआम हो रहा है। अंधाधुंध बमबारी में अब तक अनगिनत बच्चे मर चुके हैं तथा हजारों की संख्या में जख्मी है। सीरिया में हो रहे इस कत्लेआम पर तमाम देशों ने चुप्पी साध रखी है, जो अफसोसनाक है। भारत सरकार से मांग की गई कि सीरिया में बेगुनाहों पर की जा रही कार्यवाही को संयुक्त राष्ट्र से वार्ता कर तत्काल बंद कराया जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। भारत सरकार से यह भी मांग करी गई की जबतक सीरिया में यह कत्लेआम बंद नहीं होता तब तक दिल्ली स्थित सीरियाई दूतावास को बंद करने के साथ ही भारत सरकार सीरिया का पूर्ण व्यापारिक बहिष्कार करे और सीरिया से आयात निर्यात रोक दे। व्यापारी ऐसे देश से व्यापार करके अपने पेट पालने को लानत समझते हैं जहाँ मासूम निर्दोष बच्चों के कत्लेआम हो रहा हो। इस कत्ल के लिए जिम्मेदार देश के साथ व्यापार करना उन मासूमों की हत्या में शामिल होने जैसा ही होगा। साथ ही मांग की गई कि भारत सरकार वहां पीड़ितों और घायलों के लिए तत्काल राहत भेजे। उ प्र उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष और सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, उद्योग व्यापार संगठन के महासचिव हरप्रीत सिंह बब्बर,जावेद खान, संजय बिस्वारी,जितेंद्र सिंह संधू, रईस अंसारी राजू, मोहम्मद आसिफ कादरी, जफर अहमद, शब्बीर अंसारी, मो शादाब, निमिष सचान,युसुफ मन्सूरी, हामिद खान, बाॅबी सिंह,आत्मजीत सिंह, शुभम जेटली, मनोज सोनी,हाफिज वाहिद अली,अंकुर गुप्ता, जफर, मौलाना जहूर आलम, संजय कुमार मौजूद रहे।