Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बाइक की टक्कर से दिव्यांग घायल

बाइक की टक्कर से दिव्यांग घायल

सासनी, जन सामना संवाददाता। आगरा अलीगढ़ राजमार्ग स्थित तहसील के सामने एक बाइक सवार ने दिव्यांग को टक्कर मार दी। जिससे दिव्यांग गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। गांव वीर नगर निवासी सुंदर सिंह पुत्र प्रेम सिंह किसी काम से अपने एक साथी के साथ बाइक द्वारा सासनी आया था। जो काम समाप्त करने के बाद वापस अपने गांव लौट रहा था। बताते हैं कि जैसे ही सुंदर तहसील के निकट पहुंचा वैसे ही सामने से आ रहे वाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे दिव्यांग सुंदर सिंह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। ऐबुलेंस के जरिए घायल को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।