Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला दिवस पर नेहरू युवती मण्डल द्वारा प्रतियोगिता

महिला दिवस पर नेहरू युवती मण्डल द्वारा प्रतियोगिता

हाथरसः जन सामना संवाददाता। नेहरू युवती मण्डल नगला अंता द्वारा नेहरू युवा केन्द्र के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम नगला भोजा भाॅकरी में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 40 महिलाओं ने भाग लिया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र की कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती ऊषा सक्सैना ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक महिला परिवार, समाज, देश और राष्ट्र के लिए मातृशक्ति है। महिलाओं में एक ऐसी असीम शक्ति होती है जो अपना सारा जीवन दूसरों के हित में लगा देती है। उसका जीवन ही दूसरों के लिए बना है महिला अपने बच्चे के लिए बहुत सारे कष्ट सहकर एक अवोध बालक के जीवन में ज्ञान एवं बोधत्व का अपार भण्डार भरकर उसका जीवन सार्थक बना देती है। नारी शक्ति ऐसी मातृशक्ति है जो एक मां, बहन, पत्नी सभी रूप में अपने कर्तव्यों को हमेशा पूरा करती है। समाज में महिलाओं को देवी की तरह पूजा जाता है। कहा गया है कि जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। परन्तु यह हमारा निरादर, उनका अपमान करने से नहीं चूकते। इस अवसर पर महिलाओं के बीच में प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें 18 महिलाओं ने भाग लिया तथा कु. कविता प्रथम, आररती द्वितीय एवं कु. पिंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर नेहरू युवती मण्डल नगला अन्ता की अध्यक्षा कु. कल्पना ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई, वीरागंना अवंतीबाई भी महिलायें ही थी हमें इनके चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। विकास कुमार ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आना होगा। महिलायें अगर सशक्त होंगी तो उन पर अत्याचार भी कम होंगे। देवेन्द्र सिंह मधुर ने सभी महिलाओं का आभार प्रकट किया एवं सभी महिलाओं को आश्वासन दिया कि वे हर समय महिलाओं की मदद के तैयार हैं। कु. प्रियंका गुप्ता स्वयं सेवक ने कहा कि महिलाओं के लिए समय-समय पर कार्यक्रमों के आयोजन से उनमें एक नई चेतना जागृत होगी।
इस अवसर पर कु. शिवानी, रंजना, रेनम, चंचल, रेखा, सुनीता, नेहा, सपना, कनक, पूजा, हेमलता, पिंकी, मनोरमा, सोनू, वर्षा, डौली, आरती आदि का सहयोग सराहनीय रहा।