Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रस्ट के अभिषेक बने जिलाध्यक्ष

ट्रस्ट के अभिषेक बने जिलाध्यक्ष

हाथरस, जन सामना संवाददाता। विप्र सेवा समाज वैलफेयर ट्रस्ट के प्रदेशाध्यक्ष आशीष उपाध्याय व मण्डल प्रभारी संजीव उपाध्याय की सहमति से जिलाध्यक्ष गजेन्द्र उपाध्याय द्वारा अभिषेक दीक्षित को युवा मोर्चा विप्र सेवा समाज का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। आगरा रोड स्थित हनुमान वाटिका पर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष अभिषेक दीक्षित का फूल मालाओं से लादकर जोशीला स्वागत किया गया और जयघोष किये। इस मौके पर दीक्षित ने कहा कि वह ट्रस्ट को नई उर्जा प्रदान कर संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करेंगे। स्वागत करने वालों में लक्ष्मीकांत श्रोती, राहुल शर्मा, अजहर हसन, अश्वनी सिंह, राजवर्धन, अनीश सिंह, जितेन्द्र ठाकुर, सुशील चैधरी, जयप्रकाश, आशू चैधरी, तपेन्द्र ठाकुर, विकास ठाकुर, रिषभ भारद्वाज, अंकित उपाध्याय, अभिषेक सेंगर, कपिल पंडित, कपिल ठाकुर, विकास ठाकुर आदि प्रमुख थे।