Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम द्वारा चलाये गये अतिक्रमण अभियान का व्यापारियों ने किया विरोध

नगर निगम द्वारा चलाये गये अतिक्रमण अभियान का व्यापारियों ने किया विरोध

गाॅधी पार्क धरने पर बैठे व्यापारी नेता

बाजार बन्द कराकर किया धरना प्रर्दशन दिया ज्ञापन
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर निगम द्वारा विगत दिन चलाये गये अतिक्रमण अभियान को लेकर व्यापार मण्डल के लोगो के साथ पार्षदों द्वारा विरोध प्रर्दशन किया गया। आज सुबह भी गाॅधी पार्क पर पहुच कर बाजार बन्द कराते हुए धरना प्रर्दशन किया। नगर विधायक ,मेयर के पहुचने के बाद अश्वासन देते हुए धरने का समाप्त किया गया। वही व्यापारियों ने दस सूत्री माॅगो को लेकर एक ज्ञापन भी दिया। बताते चले कि शुक्रवार की देर शाम नगर निगम के आलाधिकारियों द्वारा सुभाष तिराहा से लेकर गाॅधी पार्क तक अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कई लोगो के टीन सेटों के साथ फडों को भी हटाया गया। जैसे ही अभियान की जानकारी व्यापार मण्डल के लोगो को हुई उसी समय रविन्द्रलाल तिवारी व्यापारी नेता के साथ पार्षद देशदीपक यादव व्यापारियों को लेकर विरोध करने लगे। विरोघ होता देख अभियान को रात्रि में ही रोक दिया गया। आज सुबह व्यापार मण्डल द्वारा बाजार बन्द कराते हुए अभियान का विरोध करना शुरू कर दिया। सुबह से बाजार बन्द विरोध प्रर्दशन के बाद दोपहर को व्यापारी नेताओं को एक दल गांधी पार्क पर धरने पर बैठे कर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। धरना प्रर्दशन की जानकारी होते ही नगर विधायक मनीष असीजा, मेयर नूतन राठौर धरना स्थल पर पहुच गयी। जहां व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया गया। उसी दौरान व्यापारियों ने नगर निगम के छीकोडी के खिलाफ एक सुर होकर तानाशाही के नारे लगने लगे। धरने पर बैठे व्यापारियों ने एक ज्ञापन नगर विधायक मनीष असीजा के साथ मेयर नूतन राठौर को दिया। जिसमें अतिक्रमण अभियान के दौरान जिन व्यापारियों का नुकसान हुआ उसकी हरजाना दिया जाये। अभियान चलाने के दौरान व्यापारी नेताओं को साथ लिया जाये। नगर निगम की सीमा में बने फुटपाथों पर अनुउपयोगी संचार निगम के बैक्सों को हटाया जाये। नगर में साफ-सफाई अच्छी तरह से करायी जाये। बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव पास होने के बाद टैक्स बसूला जाये। अतिक्रमण स्थल को चिन्हित कर लाल लाइन खीचकर चेतावनी उसके बाद नोटिस देते हुए अभियान चलाया जाये आदि माॅगों का ज्ञापन देने के बाद धरना समाप्त किया गया। धरना प्रर्दशन में सुनील अग्रवाल, आसिफ खान, देशदीपक यादव, राजेश अग्रवाल, हरी सिंह शंखबार,हरिओम गुप्ता पार्षद,सतेन्द्र जैन शैली,मदनलाल वर्मा,कैलाश उपाध्याय आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।