Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भगवान महावीर का 2617 वां जनकल्याणक महोत्सव 29 से

भगवान महावीर का 2617 वां जनकल्याणक महोत्सव 29 से

तीन दिवसीय मेले का आयोजन 29 से 31 मार्च तक
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। 1008 भगवान महावीर जयन्ती महोत्सव समिति द्वारा एक वार्ता का आयोजन नगर के चन्द्रा प्रभू मन्दिर खिडकिया में किया गया। जिसमें जयन्ती अध्यक्ष ने 29 मार्च से 31 मार्च 2018 तक होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए समाज के बन्धुओं से कार्यक्रम सफल बनाने का अनुरोध भी किया।
हर वर्ष की भाॅति भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव को भव्यता का स्वरूप् प्रदान करने के लिए समाज का सहयोग रहा है। इस वर्ष भी 1008 भगवान महावीर का 2617 वां जन्मकल्याणक महोत्सव 29 मार्च 2018 से 31 मार्च 2018 तक किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रथम दिन 29 मार्च को दिगम्बरजैन पाठशाला सुहाग नगर से छदामीलाल जैन मन्दिर तक प्रभात फेरी निकाली जायेगी। 11 बजे भव्य रथयात्रा रसूलपुर स्थित जैन मन्दिर से मेला प्रांगण तक निकाली जायेगी, सांय पांच बजे 108 कलशों में श्रीजी का अभिषेक, रात्रि में बाल तीर्थकर 1008 भगवान महावीर का पालना, रात्रि में संास्कृतिक कार्यक्रम, 30 मार्च को 108 कलशों का अभिषेक महावीर विधान, महिला सम्मेलन सगोष्टी महिला जैन मिलन, 2617 दीपकों से महा आरती, समाज के वृद्धजनों का सम्मान, युवा संघर्ष समिति द्वारा रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 31 मार्च 2018 की सुबह से कलशों द्वारा अभिषेक शान्तिनाथ विधान, रथ यात्रा की वापसी, कार्यकर्ता सम्मान एव आभार, रात्रि में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम की जानकारी जयन्ती अध्यक्ष अनुज जैन, विशाल जैन कोषाध्यक्ष अंकित जैन, मनोज मित्तल जैन आदि लोगो द्वारा सयुक्त रूप से दी गयी। वार्ता के दौरान मीडिया प्रभारी अमन जैन सहयोगी टोनी जैन, प्रमोद राजौरिया, राहुल जैन, पियूष मुकेश, शैलेन्द्र, अभिषेक जैन, सौरभ जैन, जितेन्द्र जैन, निमेश जैन, संजीव जैन आदि लोग मौजूद थे।