Tuesday, May 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सड़क का लोकार्पण: स्वागत

सड़क का लोकार्पण: स्वागत

मुरसान, जन सामना संवाददाता। गांव नगला बनारसी, प्रहलाद में जिला पंचायत द्वारा जाटव बस्ती में बनाई गयी सी.सी.टाइल्स सड़क का लोकार्पण पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने पट्टिका का अनावरण कर किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान कुमरपाल सिंह, अनोखेलाल, विजेंद्र सिंह जाटव व भीमसैन जाटव ने रामेश्वर उपाध्याय का 51 किलो की फूल माला पहिनाकर भव्य स्वागत किया। पूर्व प्रधान कुमरपाल सिंह ने कहा कि नगला प्रहलाद गांव में जो भी विकास कार्य कराया है। चाहे वो सड़क, बिजली, स्कूल, नाली, खडंजा, परिक्रमा मार्ग, पेयजल के लिए हैंडपंप आदि ये सभी विकास कार्य बहुजन समाज पार्टी की सरकार में पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय द्वारा कराये गए हैं।
रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार व प्रदेश में सपा सरकार इन दोनों ही सरकारोँ ने जनता को गुमराह कर व झंूठ बोलकर वोट ले लिया और विकास के नाम पर एक भी ईंट पूरे जनपद में कहीं भी नहीं लगाई। 2017 के चुनाव में दोनों ही सरकारों को जनता सबक सिखाएगी और कु. मायावती पांचवी बार मुख्यमंत्री बनेगी। सरकार बनने पर बढ़े हुए बिजली के बिलांे के दामांे को कम कराया जायेगा व फिर से सर्वसमाज में विकास कार्य तेजी से कराये जायेंगे। इस अवसर पर रामकुमार शर्मा, जितेंद्र लवानियां, पवन शर्मा, चरन सिंह जाटव, मदनलाल जाटव, रामजीलाल जाटव, बदन सिंह जाटव, रामलाल जाटव, विद्याराम जाटव, आँसू शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, नेता शर्मा, शिवकुमार शर्मा, भोपाली शर्मा प्रधान आदि थे।