Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » योगी आदित्यनाथ जनपद में आयेगे कल…….

योगी आदित्यनाथ जनपद में आयेगे कल…….

कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण करती जिलाधिकारी नेहा शर्मा एडीजी अजय आनन्द

मुख्यमन्त्री के कार्यक्रम के लिए जनपद के साथ बाहर का फोर्स भी आया
जिलाधिकारी के साथ अपर पुलिसनिर्देशक ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ बुधवार की दोपहर पुलिस लाइन में आ रहे है। जिसको लेकर आज जिलाधिकारी नेहा शर्मा के साथ अपर पुलिस निर्देशन अजय कुमार आनन्द, पुलिस महानिरीक्षक आगरा राजा श्रीवास्तव एसएसपी डा0 मनोज कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिस बल का सुरक्षा सम्बन्ध पाठ पढ़ाया। वही तैयारियों को देखने के लिए भाजपा के प्रदेश कार्यकारर्णी सदस्य नानकचन्द्र अग्रवाल के साथ जिला महानगर की टीम भी मौके पर पहुची।
मुख्यन्त्री योगी आदित्यनाथ सरकार के एक साल पूरा होने पर अपने कार्यकाल पर आयोजित समारोह के दौरान एक साथ के विकास कार्य के साथ लाभार्थियों को प्रमाण पत्र के साथ उपहार देने के लिए आ रहे है। वही कई विकास कार्यो का अनावरण भी कर सकते है। उक्त कार्यक्रम पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में किया जायेगा। कई स्कूली बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेगे। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी नेहा शर्मा के साथ एडीजी अजय आनन्द, आईजी राजा श्रीवास्तव के साथ एसएसपी डा0 मनोज कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए हेलीपेड स्थल पर भी निरीक्षण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर विकास कार्य के साथ लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देने के लिए जिले में आ रहे है उनके कार्यक्रम की तैयारियों आज रात्रि तक पूर्ण कर ली जायेगी। सुबह लगभग 10 से 11 के मध्य मुख्यमन्त्री येागी आदित्यनाथ के आने की सूचना मिली है। वही एसएसपी डा0 मनोज कुमार ने कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से बताया कि जनपद के साथ जनपद के बाहर का फोर्स भी मिल चुका है। जिसमें कई एडीसनल, 15 थानाध्यक्ष , 75 एसआई, 400 सिपाही के साथ पीएसी बल भी मिल चुका है। आज सभी को डयूटी पत्र भी बाॅट दिये गये है। सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था सूचारू हो जायेगी। लगभग डेढ घण्टे तक सीएम का यहाॅ रूकना होगा।