Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नवरात्र के तीसरे दिन माता चन्द्रघंटा की हुई पूजा अर्चना

नवरात्र के तीसरे दिन माता चन्द्रघंटा की हुई पूजा अर्चना

भक्तों ने जगह-जगह चढाये नेजे किया भण्डारा
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन घर -घर में माता चन्द्रघंटा स्वरूप् की पूजा अर्चना की गयी। माता के भक्तों ने घरों में कन्याओं को भी पूजन किया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोगो ने नेजे लेकर अपनी श्रृध्या स्थल पर जाकर चढाया। नवरात्रि के नौ दिन तक माता की रोजना पूजा अर्चना किसी ने किसी स्वरूप की देवी की हो रही है। आज तीसरे नवरात्र में तीसरी देवी की स्वरूपमय् चन्द्रघंटा देवी की पूजा अर्चना की गयी। सुबह से ही माता के भक्ता लगातार मन्दिरों में जाकर मंगलादर्शन कर रहे है। मन्दिर परिसर में माता की भेटों पर भक्त झुम रहे है। नगर के बीच बने राज राजेश्वरी मन्दिर कैला देवी के साथ रामनगर स्थित चिन्तापूर्णी माता मन्दिर, माता पथवारी चन्द्रवार गेट, राजपूताना पथवारी मन्दिर के साथ दुर्गा मन्दिर कोटला रोड, दुली मौहल्ला स्थित नगरकोट वाली माॅता के मन्दिर में सुबह से ही पूजा करने वालों का तांता लग जाता है। रामलीला मैदान में सांय के समय भक्तों का मेला सा लगा हुआ है। वही शहर के वाहर माता वैष्णोदेवी धाम मन्दिर पर भी सुबह साॅय मैला लगा हुआ है। दूर दराज से भक्त दर्शन कर माता से मन्नत माॅग रहे है। जिन भक्तों की मन्नत पूर्ण हो गयी है। वह जगह-जगह माता के प्रसाद के साथ जागरण भी करा रहे है।